ambala today news अगर आप कही जाने का बना रहे प्रोग्राम तो पढ़िए लिजिए पूरी खबर: तीन अध्यादेशों के विरोध में लाखों किसान देशभर में इस दिन करेंगे चक्का जाम

रादौर- सरकार द्वारा पारित किये गये कृषि संबधी 3 अध्यादेशों के विरोध में 3 नवंबर मंगलवार को लाखों किसान देशभर में चक्का जाम करेगें। आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए जिले के गांव के दौरे किये जा रहे है। चक्का जाम में किसान बढ़ चढकर भाग लेगें। यह जानकारी देेते हुए भाकियू जिला प्रधान संजु गुंदयाना ने बताया कि 3 नवंबर को लगने वाले चक्का जाम को लेकर किसान रणनीति तय कर रहें है कि किस किस जगह जाम लगाना है। उन्होने कहा कि यह अध्यादेश किसान विरोधी है। इससे किसानों का बुरी तरह से शोषण होगा और पुंजीपतियों का व्यापार फल फुलेगा। सरकार इस अध्यादेश को तुरंत वापिस लेेकर किसानों को उजडने से बचाएँ। इससे किसान तबाह होकर मजदूर बनकर रह जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा कृषि संबधी 3 अध्यादेश जारी किये गये है। पहले कानून के तहत हर व्यापारी केवल मंडी से ही फसल खरीद सकता था। पंरतु अब व्यापारी को नये कानून के तहत मंडी के बाहर से फसल खरीदने की छुट मिल जायेगी। जिससे मंडियों में व्यापारियों में होने वाली प्रतिस्पर्धा और फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दोनो समाप्त हो जायेगें। ambala today news अगर आप कही जाने का बना रहे प्रोग्राम तो पढ़िए लिजिए पूरी खबर: तीन अध्यादेशों के विरोध में लाखों किसान देशभर में इस दिन करेंगे चक्का जाम

ambala today news पढ़िए खबर: कबूतरबाजी कर लोगों को विदेश भेजने वालों पर हरियाणा के गब्बर अनिल विज का शिकंजा, 370 एफआईआर, इतने करोड़ नकदी बरामद

 

इन कानूनों से जहां हरियाणा व पंजाब में मंडिया खत्म हो जायेगी, वहीं किसानों की फसल मंडीकरण से पूर्व जमाने की तरह औने पौने दामों पर बिकेगी और व्यापारी मनमर्जी तरीेके से लूट मचायेगें। यही कानून 2012 में बिहार में बनाया गया था। वहां का उदाहरण आपके समाने है। वहां धान 1200 रूपये प्रति क्विंटल बिकता है। अनाज, दालों, खादय तेल, प्याज, आलू आदि को जरूरी वस्तु अधिनियम से बाहर करके इनकी स्टॉक सीमा समाप्त कर दी गई है। जिससे अंबानी व अडानी जैसे पूंजीपति लोग इनका अत्याधिक भंडारण करके इन चीजो की कालाबाजारी करेगें। जैसे कई वर्ष पहले दाल और प्याज में किया था। इससे ये लोग देश की जनता का खून निचौड़ लेंगे। कान्ट्रैक्ट फार्मिंंग के माध्यम से किसानों से खेती छुडवाई जायेगी। जिससे किसानों का वजूद समाप्त हो जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल, जिला प्रधान संजू गुंदयाना, ब्लॉक प्रधान रादौर जोगिद्र कांबोज, सीटू नम्बरदार, करनैल सिंह, मोनू धानुपुरा, संदीप सुढल, विकास जठलाना, करनैल अलाहर, सुन्दर, मुनीष पंजेटा आदि मौजूद थे ambala today news अगर आप कही जाने का बना रहे प्रोग्राम तो पढ़िए लिजिए पूरी खबर: तीन अध्यादेशों के विरोध में लाखों किसान देशभर में इस दिन करेंगे चक्का जाम

ambala today news पढ़िए खबर: भारत में हर रोज कितने लाख लोगों के हो रहे कोविड-19 टेस्ट, अब तक इतने लोगों का हुआ कोविड-19 का टेस्ट

 

Leave a Comment

और पढ़ें