वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की विधुर एवं अविवाहितों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधुर तथा अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने की एक अनूठी पहल कर समाज के समक्ष सेवा एवं सम्मान का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस योजना के तहत राज्य में अब तक 12,882 विधुर तथा 2,026 अविवाहितों की पहचान कर ली गई है। इन्हें दिसम्बर, 2023 से पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।यह जानकारी मुख्यमंत्री ने आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दी।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विधुर एवं अविवाहितों को भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का निर्णय लिया है और इस पेंशन के लिए 3 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 40 वर्ष आयु के विधुर तथा 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 45 वर्ष आयु के अविवाहित (पुरुष और महिला) पात्र हैं।उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने उपरांत उपरोक्त दोनों श्रेणियों के लाभपात्रों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता की पात्रता अनुसार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता की योजना में बदल दिया जाएगा।इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त, राजस्व टीवीएसएन प्रसाद, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरूण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, ‌सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव के मकरंद पाण्डुरंग, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक अमित खत्री, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बी बी भारती, मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय, चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सुदेश कटारिया उपस्थित रहे।ambala coverage मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की विधुर एवं अविवाहितों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा

ambala coverage केंद्रीय मंत्री ने एसवाईएल मुद्दे पर 28 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें