वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : श्रम निरीक्षक विशाल कालिया ने आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड, यमुनानगर में शिविर का आयोजन किया

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @अंबाला । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। पैनल अधिवक्ता वीपीएस सिद्धू व यश राज तथा बलिंदर सिंह निरीक्षक, श्रम निरीक्षक विशाल कालिया ने आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड, यमुनानगर में शिविर का आयोजन किया। सहायक श्रम आयुक्त, यमुनानगर रोशन लाल तथा  पैनल अधिवक्ता पुनीत धीमान ने पॉलीप्लास्टिक इंडस्ट्रीज, यमुनानगर में शिविर का आयोजन किया।
उन्होंने बताया कि सहायक श्रम आयुक्त यमुनानगर रोशन लाल तथा पैनल अधिवक्ता परवीन शर्मा ने ग्राम हरिपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन स्थल पर शिविर का आयोजन किया। जिसमें संसाधन व्यक्तियों ने प्रतिभागियों को मजदूर अधिकारों तथा मजदूरों के लिए केंद्रीय/राज्य योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

ambala coverage news : कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल एवं अंबाला के सांसद वरूण चौधरी ने यमुनानगर के विकास को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें