वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : मोदी जी का साफ पैगाम है कि अगर तुम गोली मरोगे, हम गोला मारेंगे – विज

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस  को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “इंदिरा गांधी के समय पर जितना नुकसान देश का किसी ने नहीं किया। सीजफायर के बाद विपक्ष द्वारा विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग पर भी अनिल विज ने विपक्ष को साफ संदेश में कहा कि जो सिक्रेट बातें है, वहां उनको डिस्क्लोज नहीं किया जा सकता”।इसके अलावा, आज भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ की मीटिंग के सवाल पर भी अनिल विज ने कहा कि “हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच अभी सीजफायर ही हुआ है लड़ाई खत्म नहीं हुई”। श्री विज आज मीडिया कर्मियों के द्वारा, हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता’ भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बिहार में सियासी संग्राम, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

“शिमला समझौता के लिए उन्हें (इंदिरा गांधी) कभी माफ नहीं किया जा सकता” – विज
कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर के बारे में श्री अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “इंदिरा गांधी जब इस देश की प्रधानमंत्री थी तो उससे ज्यादा नुकसान इस देश का किसी ने नहीं किया। उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि उन्होंने इमरजेंसी लगाई कोई बात नहीं, लेकिन शिमला समझौता के लिए उन्हें (इंदिरा गांधी) कभी माफ नहीं किया जा सकता”। उन्होंने कहा कि हमें उस वक्त मांग रखनी चाहिए थी कि हमारा पीओके हमे दे दो, तो अपने आप लड़ाई खत्म हो जाएगी”।

“जो लड़ाई सेना ने मैदान में जीती,वो लड़ाई इंदिरा गांधी ने टेबल पर हार दी” – विज
श्री विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि “उस समय हमने 13 हजार एकड़ जमीन कब्जा की थी वो भी उनको मुफ्त में दे दी। उन्होंने जोश में आते हुए कहा कि तब उससे अच्छा तो मौका हो ही नहीं सकता था क्योंकि हमारे पास 93 हजार युद्ध बंदी थे। उन्होंने कहा कि जो लड़ाई सेना ने मैदान में जीती,वो लड़ाई इंदिरा गांधी ने टेबल पर हार दी”।

“सिक्रेट बातों को डिस्क्लोज नहीं किया जा सकता है कि कहां कहां पर क्या हुआ है” – विज
सीजफायर के बाद विपक्ष विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग कर रहा है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि “सत्र बुलाकर क्या करेंगे। हालांकि सत्र बुलाएं, उनका अधिकार है लेकिन क्या सोच सकते है कि ये जो सिक्रेट बातें है उनको वहां डिस्क्लोज किया जा सकता है कि कहां कहां पर क्या हुआ है”?।

सीजफायर (युद्धविराम) ही हुआ है, लड़ाई खत्म नहीं हुई – विज
आज भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ होने वाली मीटिंग के बारे में उन्होंने कहा कि “ये पाकिस्तान नहीं बल्कि ना-पाकिस्तान है, सीजफायर (युद्धविराम) ही हुआ है, लड़ाई खत्म नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सेनाएं वैसे की वैसे बॉर्डर पर कड़ी है बैरकों में नहीं गई है। युद्ध खत्म तब माना जाता है जब सेनाएं बैरकों में चली जाती है”।

मोदी जी का साफ पैगाम है कि अगर तुम गोली मरोगे, हम गोला मारेंगे – विज
उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का साफ पैगाम है कि अगर तुम गोली मरोगे, हम गोला मारेंगे। उन्होंने कहा कि इसको लड़ाई खत्म होना नहीं माना जा सकता ये तो स्टेट्सक्यू (यथास्थिति )हो गया कि जहां है वहीं रहो। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने देख लिया कि भारत की ताकत क्या है”।

“जब मामला कोर्ट में चला गया तो मान साहब कोर्ट में ही बात करे, हम कोर्ट में ही जवाब देंगे” -विज
हरियाणा पंजाब का पानी का मुद्दा अब कोर्ट में चला गया जिसके बाद भगवंत मान के बयान पर अनिल विज ने कहा कि “जब मामला कोर्ट में चला गया तो मान साहब कोर्ट में ही बात करे, हम कोर्ट में ही जवाब देंगे। वहीं भगवंत मान ने हरियाणा पर पानी चुराने का आरोप लगाया जिस पर श्री विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खरी खोटी सुनाते हुए सवाल खड़ा किया कि ऐसे कोई भी घर में बैठकर आरोप लगा दे, तथ्य तो दें, कहां चोरी हुई है”।

“युद्ध की सारी बातें लीक नहीं की जाती” – विज
कांग्रेस पर अनिल विज ने कहा कि “युद्ध की सारी बातें लीक नहीं की जाती, जिन बातों को करने से नुकसान नहीं होता वो ही लीक की जा सकती है। इस बारे में उन्होंने कांग्रेसियों को नासमझ बताते हुए कहा कि इनको युद्ध की कहां समझ है। उन्होंने कहा कि आर्मी में तो साथ वाले व्यक्ति को भी पता नहीं होता कि कौन सी मिसाइल चलनी है, कहां चलनी है क्योंकि ये लड़ाई की नीति होती है”।

ambala coverage news : थैलिसमिया पीड़ित बच्चों को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 60 ने किया रक्तदान

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.