ambala coverage news : 26 अप्रैल को होगा इतिहासिक पुस्तके दास्तान-ए-अम्बाला(volume-3), इतिहास शिरोमणी अकाली दल और HISTORY OF SHIROMANI AKALI DAL का विमोचन समारोह

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. तेजिन्द्र सिंह वालिया द्वारा लिखी पुस्तकें दास्तान-ए-अम्बाला, इतिहास शिरोमणी अकाली दल & शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और HISTORY OF SHIROMANI AKALI DAL & SHIROMANI GURUDWARA PARBANDHAK COMMITEE का विमोचन समारोह अम्बाला शहर स्थित अम्बाला क्लब में आयोजित किया जा रहा है। विमोचन समारोह में विशेषरूप से मुख्यातिथि के रूप में रोटरी क्लब (3080) के गवर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह, गेस्ट ऑफ़ औनर रोटरी क्लब (3080) के डिस्ट्रिक्ट एडिटर मोहिन्दर गुप्ता रोटेरियन इंजीनियर बलबीर सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रोटरी क्लब मिड टाउन अम्बाला के सेक्रेटरी रोटेरियन सुरजीत आंगरा ने बताया की इतिहासकार रोटेरियन डॉ. तेजिन्द्र सिंह वालिया द्वारा लिखी गई 3 इतिहासिक पुस्तकें दास्तान-ए-अम्बाला, इतिहास शिरोमणी अकाली दल & शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और HISTORY OF SHIROMANI AKALI DAL & SHIROMANI GURUDWARA PARBANDHAK COMMITEE का विमोचन समारोह अम्बाला शहर के अम्बाला क्लब में दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह, गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में डिस्ट्रिक्ट एडिटर मोहिन्दर गुप्ता व गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में रोटरियन इंजीनियर बलबीर सिंह सहित कई सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं के सदस्य व कई गणमाननीय व्यक्ति और रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान डाक्यूमेंट्री के माध्यम से इतिहासकार रोटेरियन डॉ. तेजिन्द्र सिंह वालिया द्वारा लिखी गई पुस्तकों को दर्शाया जाएगा जिसमे अम्बाला के इतिहास के साथ साथ कई इतिहास से जुड़ी चीजों को दर्शाया गया है। कार्यक्रम में रोटेरियन रत्तन सिंह ढिल्लों, एडवोकेट. दिलजीत सिंह पुनिया , रोटरियन प्रिंसिपल डॉ. किरण अंगारा और S.G.P.C अमृतसर के सदस्य जत्थेदार हरपाल सिंह मच्छौंडा अपने संबोधन के माध्यम से पुस्तकों की जानकारी देंगे और साथ ही मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे रोटेरियन राजपाल सिंह, गेस्ट ऑफ़ ऑनर रोटेरियन मोहिन्दर गुप्ता और गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में पहुंचे रोटरियन इंजीनियर बलबीर सिंह आए हुए सभी मेहमानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब अम्बाला मिड टाउन और अम्बाला दीप एक्सप्रेस न्यूज़ के सहयोग के साथ किया जारहा है।

ambala coverage news : गृह विज्ञान विभाग एवं वूमेन सेल द्वारा फैशन ज्वेलरी इवेंट का आयोजन

इतिहासकार डॉ. तेजिन्द्र सिंह वालिया द्वारा कई इतिहासिक पुस्तकें लिखी जा चुकी है और कई पुस्तकें आने वाले समय प्रकाशित होने वाली है। इतिहासिक पुस्तकों में HISTORY OF AMBALA, अम्बाला का इतिहास, HARYANA THE TORCH BEARER OF 1857, SAGA OF AMBALA 1857, HISTORICAL सागा OF CIS SATLUJ STATE AMBALA DIVISION, DASTAN-E-AMBALA VOLUME 3, DASTAN E 1857 (Punjabi), अम्बाला की दास्तान 1857 सहित कई इतिहासक पुस्तकें शामिल है। जिनका विमोचन देश के गणमाननीय व्यक्तियों द्वारा किया गया।

ambala coverage news : गृह विज्ञान विभाग एवं वूमेन सेल द्वारा फैशन ज्वेलरी इवेंट का आयोजन

edited by alka rajput  

Leave a Comment

और पढ़ें