ambala coverage news : विश्व पृथ्वी दिवस पर एस.ए. जैन कॉलेज में विस्तार व्याख्यान आयोजित

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। एस
.. जैन (पी.जी.) कॉलेज, अम्बाला शहर के इको क्लब और एन.सी.सी इकाई द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य मेंपर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिकाविषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और उसका संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कर हम आने वाली पीढियों का जीवन सुगम और सुव्यवस्थित बना सकते हैं। इस अवसर पर वक्ता की भूमिका कॉलेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलजीत सिंह ने अदा की। डॉ. बलजीत सिंह नेपर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिकाविषय पर विस्तार व्याख्यान देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। युवा पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की अपार ऊर्जा समाहित है। युवा पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता अभियान चला कर अपना अहम योगदान दे सकते हैं।उन्होंने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपना सकते हैं, जैसे कि प्लास्टिक का उपयोग कम करना, ऊर्जा की बचत करना और जल संचयन कर पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं और वृक्षारोपण कार्यक्रमों में भागीदारी कर तथा पौधा संरक्षण  अभियान शुरू कर पृथ्वी को हरा भरा कर सकते हैं।  इको क्लब पर प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा अपने गांव, मोहल्ले, शहर में पर्यावरण संरक्षण अभियान के माध्यम से पौधारोपण और सफाई अभियान चला कर प्लास्टिक जैसे कचरे का निपटान करते हुए पृथ्वी को हरा भरा कर सकते हैं और दूसरों को भी इस हेतु प्रेरित कर सकते हैं। इस अवसर पर एन.सी.सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. बलवान सिंह और कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ambala coverage news : द एसडी विद्या स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस समारोह

edited by alka rajput

Leave a Comment

और पढ़ें