वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 की शानदार उपलब्धि, विद्यालय का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अम्बाला छावनी ने सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की सत्र 2024-2025 की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर  विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया। कक्षा 12वीं टॉपर्स (सभी संकायों सहित): 1. चेतना 94.2% (कला संकाय), सुमित कुमार 93.8% (कला संकाय)
2. सताक्षी 93.8%(वाणिज्य संकाय)
3 चेतन 93.2%(विज्ञान संकाय) विशेष उपलब्धि:- छात्र कलश गोयल ने हिन्दी कोर विषय में100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
कक्षा 10वीं टॉपर्स:
1. दिविज नागपाल 95.6%
2. निष्ठा 94.2%
3. श्रुतिरेखा बेहरा 93.8%। विद्यालय के प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा अपने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि-

यह गर्व का विषय है कि हमारे विद्यालय ने लगातार दोनों बोर्ड कक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किए हैं। यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सजीव उदाहरण है। हम अपने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हैं। विद्यालय का यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

ambala coverage news : एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें