वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : बाल विवाह के खिलाफ संकल्प: सनातन धर्म कॉलेज ने जागरूकता अभियान से छात्रों और समाज को किया प्रेरित!

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज, अम्बाला कैंट में  राष्ट्रीय सेवा योजना व महिला प्रकोष्ठ द्वारा   कॉलेज के प्रांगण में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया। 11 अप्रैल 2025 को महिला प्रकोष्ठ ने कॉलेज में बालिका विवाह को रोकने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। 15.04.2025 को नुक्कड़ नाटक द्वारा बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इसे रोकने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है जो लड़कियों के अधिकारों का उल्लंघन करती है और उनके विकास को  बाधित करती है।  इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।   सनातन धर्म कॉलेज अपने विद्यार्थियों के ज्ञान वृद्धि और  विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।   महिला सेल और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी ने सेमिनार रूम-4 में “बाल विवाह रोकने” पर ब्लॉक स्तर का जेन्डर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करना और उनके संबंधित गांवों में इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था।  प्राचार्य डॉ. अल्का शर्मा ने बाल विवाह के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शिक्षकों, छात्रों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। सनातन धर्म कॉलेज की प्राचार्या डॉ अलका शर्मा ने बाल विवाह के खिलाफ प्रस्तुत कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना व महिला प्रकोष्ठ  को इस सामूहिक योगदान के लिए प्रोत्साहित किया व उपस्थित विद्यार्थियों को इस सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरित किया।  इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कन्वीनर डॉ मोहित बिंदलिश, डॉ आरती अरोड़ा, डॉ गिरधर गोपाल, महिला प्रकोष्ठ की कन्वीनर प्रो कवलीन भारेज व डॉ रेनू शर्मा उपस्थित रहे।
edited by alka rajput
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें