वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने शैक्षणिक स्थानो में छात्राओं को किया जागरूक 

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  जिला पुलिस द्वारा महिलाओ विशेष रुप से लडकियो को जागरुक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के मार्ग दर्शन में पुलिस की टीमों द्धारा शिक्षण संस्थानो मे महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। महिला पुलिस की टीमो द्बारा महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को, विशेष रूप से महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसी कड़ी में कार्य करते हुए मंगलवार 6 मई को सेफ सिटी की टीम ने टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल ऊंचा चांदना यमुनानगर में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हैल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त करवाई करेगी है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराध पर रोक लग सकें। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधो बारे भी जागरूक किया तथा कॉलेज की छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप्प और डायल-112 एप्प डाउनलोड करवाकर उनके बारे में विस्तार से जानकरी दी।

ambala coverage news : मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर, सार्वजानिक स्थानों पर हुडदंगबाजी करने वाले मनचलों की खैर नहीं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें