अमित कुमार
अंबाला कवेरज @कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेक्टर 3 स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता शतकवीर डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट मुख्यातिथि के रूप में पधारे जबकि विधि संस्थान की निदेशक प्रोफेसर सुशीला चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समाजसेवी नरेश सैनी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने अतिथियों का सम्मान तुलसी के पौधे से किया। मुख्यातिथि पधारे अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने अपने कर कमलों से नारी शक्ति को सम्मानित किया और कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। यद्यपि नारी परिवार, समाज के लिए धुरी का कार्य करती है लेकिन आज समय की मांग है कि पुरुष वर्ग में भी नारी के समान ही भाव उत्त्पन हो ताकि बीच की खाई समाप्त हो। उन्होंने कहा कि आज समरसता और सामंजस्य की भावना विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सम्मानित होने वाली नारी शक्ति को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रोफेसर सुशीला चौहान ने कहा कि आज नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है लेकिन संस्कारों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि भारत तो सदा से ही नारी प्रधान देश रहा है। प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी ने कहा कि नारी का स्थान पूज्य है। मंच का संचालन भारतेन्दु हरीश ने किया। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. अरुण धीमान, कुलदीप सिंह, हितेश और ऋषि पाल ने योगदान दिया। नारी शक्ति से ओत प्रोत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रोफेसर सुशीला चौहान, राजकुमारी पंवार, ज्योति रोहिल्ला, डॉ. नीतू बाला, अंजलि शर्मा, कंचन बाला, डॉ. कान्ता वर्मा, पिंकी श्योराण, सुषमा चौधरी, राजवंत कौर, मोनिका भाटिया, आरती, रजनी बाला, नवीन, हिमशिखा, एकजोत कौर, किरण चड्डा, मिनाक्षी शर्मा और सुरेखा, वंदना, डॉ. रमा और गुरजिंद्र कौर को नारी शक्ति सेवा सम्मान से विभूषित किया गया। उपरोक्त नारी शक्ति को ससम्मान प्रशस्ति पत्र, राष्ट्र ध्वज, अंग वस्त्र और नारी शक्ति सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत किया गया। इनके अतिरिक्त जीवनपर्यन्त समाज के लिए तत्पर सेवाभावी सूरज कमल सेठ और डॉ. एम एम सिंह को आजीवन सेवा सम्मान से सुशोभित किया गया।

<ambala coverage news अगर आप भी है बिजली विभाग से संबधित समस्याओं से परेशान , तो यह खबर है आपके लिए/div>