वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : 12 मई तक जिला की विभिन्न अनाज मंडियों में कुल 3,15,227 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर ।  जिला की सभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुचारू रूप से 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है। चालू रबी सीजन के दौरान 12 मई तक जिला की विभिन्न अनाज मंडियों में कुल 3,15,227 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 117,515 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1,62,466 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 35,246 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने सम्बंधित खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि खरीदे गए गेहूं का उठान मंडियों से जल्द करवाएं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि चालू रबी सीजन में 12 मई 2025 तक जिला की बिलासपुर अनाज मंडी में 33,935 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 40,709 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला राव मंडी में 7,761 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी मंडी में 45,743 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना मंडी में 5,251 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 5,915 मीट्रिक टन गेहूं, प्रताप नगर मंडी में 50,073 मीट्रिक टन गेहूं, सरस्वती नगर में 42,003 मीट्रिक टन गेहूं, रादौर में 42,650 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर मंडी में 12,198 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 8,810 मीट्रिक टन गेहूं, साढौरा मंडी में 19,892 मीट्रिक टन गेहूं तथा यमुनानगर मंडी में 287 मीट्रिक टन गेहूं, की आवक हुई जिसकी खरीद विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनाज मंडियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें ताकि किसानों को अपनी गेहूं की उपज को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि गेहूं खरीद से जुड़े आढ़तियों, मंडियों में मजदूरों व किसानों को सभी सुविधाएं मिलें।

ambala coverage news : हरियाणा सरकार तुरंत सी ई टी से खाली सरकारी पद पर भर्ती करवाए। वरिंदर कपूर।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें