अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान थाना अम्बाला सदर में दर्ज चोरी के मामले में 20 अप्रैल 2025 को पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सोहन लाल व रवि कुमार निवासी गाँव बड़ी घेल थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री साकिर लेबर कन्टसट्रक्शन हिसार अम्बाला ने 20 अप्रैल 2025 को थाना अम्बाला सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 अप्रैल 2025 कन्टसट्रक्शन साईट गाँव बलाना अम्बाला शहर के पास से आरोपी सोहन व रवि कुमार ने शटरिंग प्लेट व जैक चोरी किए है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ambala coverage news : थाना महेशनगर दर्ज में स्नैचिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 02 मोबाइल बरामद