वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश और प्रदेश की सरकार कृत संकल्प है:कैबिनेट मंत्री कंवरपाल

अम्बाला कवरेज @यमुनानगर-हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश और प्रदेश की सरकार कृत संकल्प है। साथ ही गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार और गौसेवा आयोग प्रभावी रूप से काम कर रहा है। सरकार द्वारा गौ सेवा आयोग के बजट में 10 गुणा बढ़ोतरी करते हुए मौजूदा बजट 400 करोड़ रुपए कर दिया है। सरकार की सोच है कि बेसहारा गौवंश की सेवा के लिए पंचायतें गौशाला बनवाने के लिए प्रस्ताव पास करते हुए गौसेवा आयोग और पशुपालन विभाग से सम्पर्क करें, ताकि गौसेवा के लिए आमजन मानस को जोड़ा जा सके। कैबिनेट मंत्री ने छछरौली गौशाला सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ गौशाला का निरीक्षण किया।उन्होंने गौशाला में गौवंशो की देखभाल के लिए 7 लाख 68 हजार का अनुदान दिया।कैबिनेट मंत्री सोमवार सांय गौशाला सेवा समिति छछरौली के सदस्यों और गौ भक्तों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक अच्छा कानून बनाया गया है। उस मजबूत कानून की आज देश में प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से जुड़े संस्थान हमेशा आपसी सहयोग से चलते हैं, जिनके लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आकर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है। हमें गौ सेवा के प्रति हमेशा तैयार रहना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा निकालकर गौसेवा पर खर्च करना चाहिए। गऊओं के लिए दान देने से कभी धन नहीं घटता, बल्कि घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गौ को माता का दर्जा दिया गया है। एक ओर जहां सरकार ने गौ माता की सेवा के लिए एक से एक योजनाएं बनाई हुई है, वहीं गौ तस्करों के खिलाफ भी सख्त कानून बनाए गए है। गौशाला सेवा समिति  छछरौली के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी संस्था वर्षों से गौ सेवा कर रही है और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गौ सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है। अपनी तरफ से और प्रदेश सरकार की तरफ से हमेशा गौ सेवा के लिए सहयोग देते है इस मौके पर गौशाला सेवा समिति से अश्वनी सिंगला, अश्वनी गोयल, पदम चौहान, सोम नाथ गोयल, संतोष, विजय शर्मा, बलविंदर चेयरमैन और समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।ambala coverage गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश और प्रदेश की सरकार कृत संकल्प है:कैबिनेट मंत्री कंवरपाल

AMBALA COVERAGE डा. अभय कांत तिवारी ने आदेश में बतौर न्यूरोलॉजिस्ट संभाला पदभार

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.