ambala coverage इस यात्रा को प्रधानमंत्री द्वारा दी गई संज्ञा-गरीब, महिला, युवा व किसान को लक्ष्य बनाया है : मनोहर लाल

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को लोगों तक पहुंचाने के लिए 16 नवम्बर, 2023 से देशभर में निकाली जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सही मायने में आम जन तक पहुंचाने के लिए 50 दिनों का रोड मैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने यात्रा को अपने ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के साथ जोड़ कर नया स्वरूप दिया है।उल्लेखनीय है कि 2 जून, 2023 को भिवानी जिले के खरक कलां गांव से आरम्भ किया गया जन संवाद कार्यक्रम का दूसरा चरण चल रहा है और अब तक मुख्यमंत्री सभी 90 विधान सभाओं के ग्रामीण आंचल में पहुंच कर लोगों के बीच बैठकर सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते है और लोगों से स्वयं सीधा फीडबैक लेते है। यह कार्यक्रम लोगों को काफी पसंद आ रहा है क्योंकि भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं दूसरी विपक्षी पार्टियों से जुड़े लोग भर मुख्यमंत्री को सुनने के लिए जन संवाद कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।हरियाणा में अब तक 13076 महिलाओं सहित लगभग 34974 व्यक्ति जिसमें गरीब भी है, युवा भी है, किसान भी है शामिल है जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को पूरा करने की शपथ ली है। लोगों ने संकल्प लिया कि हम सभी भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।ambala coverage इस यात्रा को प्रधानमंत्री द्वारा दी गई संज्ञा-गरीब, महिला, युवा व किसान को लक्ष्य बनाया है : मनोहर लाल

ambala coverage डबवाली में लगेगी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा, 8 को अनावरण : डिप्टी सीएम

Leave a Comment

और पढ़ें