वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पंहुची गांव महमूदपुर, रामगढ़ व शाहपुरा दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर-विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा गांव महमूदपुर, रामगढ़ व शाहपुरा में केन्द्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।मुख्यातिथि पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। पूर्व मंत्री ने उपस्थित जन समूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है, सभी मिलकर देश के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आम जन तक पंहुचते हुए लोगों को और अधिक लाभ आबंटित कर रही है।पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को प्राथमिकता दी है जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला कोई नही था। गरीब परिवारों का चूल्हा धुआ रहित हो, इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनैक्शन दिए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये शगुन के रूप में दिए जा रहे है।इन्हें किया सम्मानित-‘विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान रामपाल, राजू, मास्टर रमेश, निरंजन सिंह, सुरेन्द्र को सम्मानित किया और स्कूली विद्यार्थी द्वारा उत्कृष्टï स्थान प्राप्त करने पर वशिका, तेजवीर, शगुन को सम्मानित किया। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर सुशीला देवी, रीना देवी, आशावर्कर सत्यदेवी व ममता रानी को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर कांता देवी की बुढ़ापा पेंशन बनाई गई। जिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की 120 पेंशन बनाई गई। स्वामित्व स्कीम के तहत जीत सिंह, सुभाष, सुभाष, ऋषिपाल, सुदेश को रजिस्ट्री वितरित की गई।विकास गीतों के माध्यम से कलाकारों ने किया ग्रामीणों को जागरूक
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले ने आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रमों में’ विकास गीतों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात साझा की।ये रहे मौजूद-इस मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, डॉ. ऋषि पाल, महमुदपुर की सरपंच प्रवीन कौर, सरपंच प्रतिनिधि कलिराम, हरबंस सैनी, नरेन्द्र राणा, यादविन्द्र सिंह, अजमेर ङ्क्षसह, जगमाल, डॉ. पल्लवी आर्य, एस.एम.ओ. विजय प्रासर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पंहुची गांव महमूदपुर, रामगढ़ व शाहपुरा दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पंहुची गांव मंधार, मुसिंबल, मैहलावाली व हरिपुर जाटान में दी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें