वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala cvoerage news : डीएवी के वंश मेहता ने रचा इतिहास: JEE (Mains) में 99.6 परसेंटाइल के साथ बने विद्यालय टॉपर!

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला के विद्यार्थियों ने JEE (Mains) 2025 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों को गौरवान्वित किया है। विद्यालय में हर्ष और गर्व का वातावरण देखने को मिला जब प्राचार्य महोदय ने विद्यालय मंच से परिणामों की घोषणा की और विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में कक्षा 12वीं के छात्र वंश मेहता ने 99.6 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का स्थान हासिल किया। उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर मंच से विशेष रूप से उनकी सराहना की गई और शिक्षिका श्रीमती सुनीता मेहता, जो कि वंश की माता हैं, को भी बधाई दी गई। वंश की लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों को विद्यालय ने एक प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया।
अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया:
 
   लक्षित कत्याल – 98.59                           तनिष्क धीमान – 91.5                 प्रभात – 91.5
          कुणाल सैणी – 87.0                    साहिल – 86.65                          मयंक – 85.18
 
          वंशिका सिंह – 85                          अक्षरा – 81.0                                 उर्विका – 80.0
प्राचार्य श्री राधा रमण सूरी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने यह भी आशा जताई कि भविष्य में यह प्रतिभाएं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और उनकी सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया है।
edited by alka rajput
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें