ambala today news पढ़िए खबर: नगर परिषद, नगर पालिका में डीसी, निदेशक को दी गई पावर, अब जिला पालिका आयुक्त को भी मिली

चंडीगढ़(अम्बाला कवरेज) हरियाणा सरकार ने राज्य की सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सृजित किए गए नए पदों पर 9 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला पालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।  नियुक्त किए गए आठ आईएएस अधिकारियों में नगर निगम, हिसार के आयुक्त श्री अशोक कुमार गर्ग को हिसार का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। नगर निगम, रोहतक के आयुक्त श्री प्रदीप गोदारा को रोहतक का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। नगर निगम, गुरुग्राम के आयुक्त और श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम के मुख्य प्रशासक श्री विनय प्रताप सिंह को गुरुग्राम का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।

ambala today news हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 की धारा-279 में संशोधन के लिए अध्यादेश और विधेयक लाने की स्वीकृति प्रदान की

इसी प्रकार, नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त  धर्मवीर सिंह को यमुनानगर का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। करनाल के उपायुक्त, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर निगम, करनाल के आयुक्त श्री निशांत कुमार यादव को करनाल का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।  नगर निगम,अंबाला के आयुक्त श्री पार्थ गुप्ता को अंबाला का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।  नगर निगम, पंचकूला के आयुक्त श्री महावीर सिंह को पंचकूला का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त श्री जगदीश शर्मा को सोनीपत का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। जिला पालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किए गए एक एचसीएस अधिकारी, नगर निगम, पानीपत के आयुक्त श्री सुशील कुमार-1 को पानीपत का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। इन जिला पालिका आयुक्तों को कई शक्तियां दी गई हंै, जो वर्तमान में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में जिला उपायुक्तों और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को दी जा रही हैं।

ambala today news पढ़िए खबर:कोविड-19 के चलते अंबाला में कहां-कहां मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Leave a Comment

और पढ़ें