अमित अठवाल
अंबाला कवरेज@ अंबाला। हरियाणा सरकार ने कहा कि दुकानदारों को मालिकाना हक दिया जाए, लेकिन अंबाला में दुकानदारों को नही मिल रहा मालिकाना हक, नगर निगम के चक्कर काट रहे दुकानदार, दुकानदारों ने मुख्यमंत्री से मिलने का बनाया मन, क्या आप भी है नगर निगम के चक्कर काट कर हो चुके परेशान। बता दें कि पिछले काफी समय से नगर निगम द्वारा निगम की दुकानों में बैठे दुकानदारों को मालिकाना हक नही दिया जा रहा है, जिसके चलते दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ambala coverage news सरकार कह रही दुकानदारों को दिया जाए मालिकाना हक, लेकिन अंबाला में नहीं मिल रहा निगम की दुकानों का मालिकाना हक!
हालांकि नगर निगम ने कुछ दुकानदारों को मालिकाना हक दिया भी है, लेकिन कुछ दुकानदारों को अभी भी मालिकना हक मिलने का बेसबरी से इंतजार है। दुकानदारों का कहना है कि जब अधिकतर दुकानों को मालिकाना हक दे दिया गया है, तो बाकि जितने भी दुकानदार है उनको भी मालिकाना हक दिया जाए, क्योंकि वह पिछले काफी लंबे समय से अपनी दुकानों का मालिकाना हक लेने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे है, लेकिन अभी तक उन्हें नगर निगम द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है, जिसके चलते वह काफी परेशानी झेल रहे है, लेकिन दुकानदारों ने साफ कर दिया कि अगर नगर निगम मालिकाना हक नही देता तो वह इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी, मंत्री अनिल विज, डीसी से भी मुलाकात करेंगे ओर मालिकाना हक दिलाने की गुहार लगाए गए। ambala coverage news सरकार कह रही दुकानदारों को दिया जाए मालिकाना हक, लेकिन अंबाला में नहीं मिल रहा निगम की दुकानों का मालिकाना हक!