ambala today news डीसी  अशोक कुमार शर्मा ने  लघु सचिवालय, सिविल अस्पताल व तारामंडल के निर्माण  कार्य का किया निरीक्षण

अम्बाला। डीसी  अशोक कुमार शर्मा ने आज पुराना सैशन कोर्ट अम्बाला शहर में बन रहे लघु सचिवालय, सिविल अस्पताल अम्बाला शहर के नजदीक 100 बैड से 200 बैड के बनाये जा रहे अस्पताल का व बाल भवन के परिसर में बनाये जा रहे तारामंडल के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए कार्यों की वास्तविकता को जाना। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को तीनों निर्माण कार्यों को समय अवधि के तहत पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। डीसी  अशोक कुमार शर्मा ने निरीक्षण करते हुए सबसे पहले पुराना सैशन कोर्ट अम्बाला शहर में 78 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे पांच मंजिला लघु सचिवालय निर्माण कार्य का जायजा लेेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से अब तक क्या-क्या कार्य कर लिया गया है और आगे क्या-क्या कार्य किया जाना है इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कहा कि कोरोना के चलते एवं लॉकडाउन के समय में निर्माण कार्यों की गति धीमी हो गई थी। इसलिए सम्बन्धित अधिकारी सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्यो को तेजी से करवाना सुिनश्चित करे और समय अवधि के तहत उसे पूरा करवाएं ताकि लोगों को इन परियोजनाओं की सौगात मिल सके।

ambala today news पढ़िए खबर: कोरोना को लेकर अंबाला डीसी अशोक शर्मा ने किया दिए निर्देश

इसी प्रकार उन्होंने 64 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे सिविल अस्पताल अम्बाला शहर के नजदीक 100 बैड से 200 बैड के बनाये जा रहे अस्पताल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए इस कार्य को भी करने के निर्देश दिये। इसके उपरांत उन्होंने बाल भवन परिसर में तारामंडल के निर्माण कार्य व अन्य निर्माण कार्यों का भी जायजा लेते हुए वहां की वास्तविकता जानी। उन्होंने अधिकारियों को एक बार फिर स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की कोई कौताही बर्दाशत नहीं की जायेगी। निर्माण कार्य में जो लेबर लगी हुई है वह मास्क, सैनीटाईजर व सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कार्य करे।
डीसी  अशोक कुमार शर्मा ने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी कहा कि वे बेहतर समन्वय के साथ इन परियोजनाओं को पूरा करें ताकि समय रहते लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सिविल अस्पताल परिसर के नजदीक बनाये जा रहे 100 बैड से 200 बैड के अस्पताल के निर्माण कार्य के तहत अस्पतााल परिसर के प्रांगण के नजदीक खाली पड़ी जगह पर पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे यहां पर औषधीय पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण साफ सुथरा बना रहे और लोगों को इसका लाभ मिल सके।

ambala today newsबीडीपीओ कार्यालय के पंचायती विभाग मेंं बडे अधिकारी कोरोना पॉजीटिव

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता निशांत कुमार ने डीसी  अशोक कुमार शर्मा को अवगत करवाते हुए बताया कि लघु सचिवालय के निर्माण कार्य के तहत 37 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर बेसमैंट को मिलाकर पांच मंजिला भवन बनकर तैयार होगा तथा विभाग का पूरा प्रयास है कि समय अवधि के तहत इसे पूरा करने का काम किया जायेगा। इसी प्रकार उन्होंने अस्पताल संबधी निर्माण कार्य के बारे में बताते हुए कहा कि इस कार्य के तहत 40 प्रतिशत कार्य का लिया गया है तथा बाल भवन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को तेजी से करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने डीसी  अशोक कुमार शर्मा  को बताया कि पूरी गुणवत्ता व समय अवधि के तहत तीनों निर्माण कार्यों को पूरा करने का काम किया जायेगा।

ambala today news गुरकीरत सिंह ने बी-टेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग में किया टॉप,आईएएस बन के देश की सेवा करना चाहता

Leave a Comment

और पढ़ें