अंबाला (अंबाला कवरेज) अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने नगर निगम अम्बाला शहर द्वारा लोगों को घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र, मैरिज रजिस्ट्रेशन व मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधा बिना किसी विलम्ब के मिल सके, इसके तहत आज पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में इन सुविधाओं का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम कमीशनर पार्थ गुप्ता मौजूद रहे।
विधायक असीम गोयल ने इन सुविधाओं का शुभारम्भ करते हुए इस कार्य के लिए नगर निगम कमीशनर व उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इससे आम जन को काफी सुविधा मिलेगी। पारदर्शिता आयेगी तथा किसी भी व्यक्ति को इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही उन्हें निर्धारित मापदंडों के तहत इन तीनों सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। यह बहुत ही सरल प्रक्रिया है। हरियाणा में नगर निगम द्वारा अम्बाला से इसकी शुरूआत की गई है जोकि शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति के जीवन में इन तीनों सुविधाओं का बहुत महत्व होता है, अब उन्हें आसानी से यह सुविधा मिल सकेगी। नगर निगम द्वारा इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए व्हटसअप नम्बर 7082335869 (अंग्रेजी), 8572031425 (हिन्दी) जारी किया गया है जिस पर सम्बन्धित व्यक्ति को इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए मैसेज करना होगा। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा कॉल नम्बर 7669300050 भी जारी किया गया है जिस पर इन सुविधाओं लेने संबधी तमाम जानकारी ली जा सकती है।
ambala today news घरों की लाइटें रोशन कर राफेल का करें स्वागत:विधायक असीम गोयल
विधायक ने इस मौके पर यह भी कहा कि 29 जुलाई दिन बुधवार को सुरक्षा की दृष्टि से अम्बाला में स्थापित होने वाले राफेल के लिए भी जिलावासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुशमन की छाती को भेदने वाला यह शस्त्र काफी विशेष है और अम्बाला में इसे स्थापित किया जाना काफी गर्व की बात है। उन्होंने अम्बालावासियों से अपील की कि वे कल बुधवार शाम के समय 7 से 8 बजे के बीच वे जहां पर भी हों, चाहें दुकान पर, संस्थानों में या अपने घरों में हों, लाईटें जलाकर इस कार्य के लिए अपनी खुशी व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी 1857 में मेरठ से पहले अम्बाला से शुरू हुई थी। अम्बाला की धरती पर राफेल को स्थापित किया जाना पूरे अम्बालावासियों के लिए गर्व की बात है।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि देशवासियों के लिए अबकी बार इस वर्ष में तीन दिवाली मनाने का सौभाग्य है, 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का शुभारम्भ होगा, यह हमारे पूर्वजों का 500 वर्ष पुराना सपना है जोकि अब साकार होगा। इस कार्य का होना देशवासियों के लिए दिवाली पर्व के बराबर है। इसी प्रकार अम्बाला में राफेल स्थापित होना भी दिवाली पर्व के बराबर है।
नगर निगम के कमीशनर पार्थ गुप्ता ने विधायक असीम गोयल का स्वागत करते हुए इन सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा अभी तीन सुविधाओं जिनमें जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मैरिज रजिस्ट्रेशन की सुविधा लोगों को घर बैठे इसकी शुरूआत की गई है। इस कार्य के लिए सम्बन्धित व्यक्ति सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक व्हटसअप नम्बर 7082335869 (अंग्रेजी), 8572031425 (हिन्दी) पर मैसेज करके व कॉल नम्बर 7669300050 पर फोन करके इन सुविधाओं का लाभ ले सकता है।
पढ़िए खबर: किसने दिया पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के एक्सईएन को 10 दिन का समय,कही यह बात
उन्होंने बताया कि सुविधा के तहत सम्बन्धित व्यक्ति को सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी। उसके बाद नगर निगम का फिल्ड स्टाफ सम्बन्धित व्यक्ति से फोन करके यदि उस व्यक्ति के सुविधा संबधी सभी दस्तावेज पूरे हैं तो उससे घर आने के लिए जानकारी लेगा और व्यक्ति द्वारा सहमति जताने पर वह उसके घर जाकर सम्पूर्ण जानकारी लेकर टैब के माध्यम से ऑनलाईन अपलोड करेगा। सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा जो सुविधा संबधी फीस है उसके अलावा सर्विस चार्ज के रूप में 100 रूपये अतिरिक्त देने हैं, वह यह भुगतान नकद राशि, भीम ऐप, एटीएम कार्ड के माध्यम से कर सकता है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद व्यक्ति के पास कनफरमेशन नम्बर का मैसेज आ जायेगा और उसके बाद समय अवधि के तहत डाक के माध्यम से व्यक्ति का प्रमाण पत्र है उसे मिल जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि निगम की 14 अन्य सुविधाएं भी हैं। इन सुविधाओं के सफलपूर्वक होने के बाद अन्य सुविधाओं को भी ऑनलाईन करने का काम किया जायेगा ताकि लोगों को इन सुविधाओं का लाभ भी घर बैठे मिल सके। इस मौके पर ईओ विरेन्द्र, जिला परियोजना अधिकारी अनिल राणा, रितेश गोयल, मनदीप राणा, संजीव टोनी, गुरविन्द्र माणकपुर, अर्पित अग्रवाल, प्रीतम गिल, अनिल गुप्ता, अमन सूद, राजेश गोयल, दिनेश लदाणा, श्याम सुंदर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।