ambala today news: पढ़िए खबर:लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना हमारा दायित्व है: असीम गोयल

अंबाला कवरेज @ अंबाला। अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने आज सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रेम नगर स्थित अपने निवास स्थान पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुना और सम्बध्ंिात विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों ने बिजली, पानी, गन्दे पानी की निकासी, सफाई व्यवस्था के साथ-साथ विकास कार्यो से सम्बधिंत अपनी समस्याएं रखी। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारी को यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति उनके कार्यालय में कोई समस्या लेकर आता है तो उसकी समस्या का भी प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें। लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए कार्यालयों के बेवजह चक्कर न लगाने पड़े।ambala today news: पढ़िए खबर:लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना हमारा दायित्व है: असीम गोयल

ambala today news: पढ़िए खबर: साईकिल यात्रा के तहत उन एतिहासिक स्थानों का चयन किया गया है, जिनका आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण स्थान रहा

यदि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई तकनीकी समस्या आ रही है तो उन्हें उस बारे भी अवगत करवाएं। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना हमारा दायित्व हैं। उन्होनें कहा कि विकास कार्यो को बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करवाया जा रहा हैं और अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में भी कोरोड़ों रूपए की राशि के विकास के कार्य करवाएं गए हैं और नई-नई परियोजनाओं पर कार्य जारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं हैं। इस अवसर पर मंडल प्रधान गुरजंट सिंह, पूर्व मेयर रमेश मल, पार्षद मनीष आनंद मन्नी, पार्षद शौभा पुनिया, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, गुरविन्द्र मानकपुर, चंद्रमोहन फौजी, कपिश गर्ग, मक्खन लाल, गौरव गुप्ता, अनिल गुप्ता, यशपाल, श्याम सुंदर, अर्पित अग्रवाल, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व कार्यक त्र्ता मौजूद रहें।ambala today news: पढ़िए खबर:लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना हमारा दायित्व है: असीम गोयल

 

Leave a Comment

और पढ़ें