ambala today news परिवार को पूरा न्याय मिले और जो भी आरोपित है उन पर कार्यवाही हो, परिवार की मदद के लिए सरकार से करेगें बात:ओम प्रकाश धनखड़

अम्बाला/शहजादपुर- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ आज गांव बड़ागढ़ पहुंचे और स्व. किसान भरत सिंह राणा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए तथा श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इससे पूर्व स्व. किसान भरत सिंह के निवास पर पहुचं कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, जिला परिषद चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, पूर्व जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार ने पार्टी की तरफ से किसान भरत सिंह राणा की पार्थिव देह पर शॉल/चादर डालकर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। किसान नेता गुणी प्रकाश ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर स्व. भरत सिंह राणा को श्रद्धाजंलि अर्पित की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, जिला प्रधान राजेश बतौरा ने स्व. भरत सिंह की अर्थी को कांधा देकर उनके द्वारा पार्टी के प्रति किये गये कार्यो एवं सेवाओं के लिए उन्हें सम्मान दिया। अंतिम संस्कार उपरांत मीडिया से वार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसान भरत सिंह राणा के अचानक इस प्रकार से चले जाना न केवल परिवार एवं गांव के लिए दुखदायी है बल्कि भाजपा के लिए भी एक बड़ी क्षति है। किसान भरत सिंह राणा सदैव भाजपा के लिए समर्पित रहे, ऐसे कार्यकर्ता की अकस्मात मृत्यु वेदनापूर्ण है। ambala today news परिवार को पूरा न्याय मिले और जो भी आरोपित है उन पर कार्यवाही हो, परिवार की मदद के लिए सरकार से करेगें बात:ओम प्रकाश धनखड़

ambala today news कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले 57 कोरोना योद्धाओं को आयुक्त ने किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि कल के घटनाक्रम में जिस प्रकार से ट्रैक्ट्ररों को नुकसान पहुंचाया गया, यात्रा में शामिल कृषि कानूनों के समर्थक किसानों के साथ धक्का मुक्की की गई और इसी दौरान एक किसान भरत सिंह राणा की जान चली गई है। भरत सिंह की मृत्यु ने पूरे हरियाणा को हिला दिया है, इस घटनाक्रम को अंजाम देने वालों की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होने कहा कि हांलाकि भरत सिंह राणा के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनका भी यह प्रयास होगा कि परिवार को पूरा न्याय मिले और जो भी आरोपित है उन पर कार्यवाही हो।
ग्रामीणों एवं सरपंच अनिल राणा द्वारा परिवार की मदद करने के अनुरोध पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे इस बारे में सरकार से बात करेगें। श्री धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र ने सभी को अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखने का अधिकार है। लेकिन गत दिवस नारायणगढ से कृषि कानूनो के समर्थन में भाजपा व किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्ट्रर यात्रा के विरोध में जिस प्रकार का कुछ लोगों ने तांडव किया वह लोकतंत्र पर हमला है और लठतंत्र है। जिसकी सर्वत्र निंदा होनी चाहिए। उन्होने कहा कि किसान भरत सिंह की मृत्यु किसानों की आर्थिक आजादी के लिए एक बड़ी कुर्बानी है। ambala today news परिवार को पूरा न्याय मिले और जो भी आरोपित है उन पर कार्यवाही हो, परिवार की मदद के लिए सरकार से करेगें बात:ओम प्रकाश धनखड़

ambala today news सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त

कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने स्व. किसान भरत सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि किसान भरत सिंह राणा ने सदैव पार्टी के हित में काम किया। किसान के नाम पर जिन लोगों ने कल/ गत दिवस गुंडागर्दी की है, उन पर कानून अनुसार कार्यवाही होगी। यह सभी जानते है कि वे लोग कांग्रेस समर्थित और भाकियू (चढूनी ग्रुप) से थे। लोकतंत्र में पक्ष-विपक्ष अपनी बात रखता है लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और किसान के नाम पर कल जो गुंडागर्दी की गई है उसमें किसान भरत सिंह राणा की जान चली गई है। वे तथा पार्टी भरत सिंह राणा के परिवार के साथ है।
किसान भरत सिंह राणा के अंतिम संस्कार में भाजपा जिला महामंत्री सतीश मेहता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, नारायणगढ़ मंडल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकण्डा मंडल प्रधान जसविंद्र बख्तुआ, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुर्जर, चंदन सैनी, नम्बरदार सुरेश पाल, दी अम्बाला कृषि एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन धर्मपाल गुर्जर, जिला परिषद सदस्य जिया लाल सैनी, दीदार सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन गुरनाम सिंह, सरपंच अनिल राणा, नरेंद्र राणा कुराली, मंगू राम कंजाला, नवीन शर्मा, विवेक गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, अमित अग्रवाल, राकेश बिंदल, हैप्पी बनोंदी, पवन सैनी, सुरेंद्र राणा बड़ी बस्सी, मनीष बंसल, मनीष मितल, दिलबाग बनौदी, मानसिहं बनौदी सहित किसान व ग्रामीण शामिल हुए और श्रद्धाजंलि दी। गौरतलब है कि स्व. किसान भरत सिंह राणा के परिवार में उनकी पत्नी संतोष के अलावा चार पुत्र बीर सिंह, अशोक, भूपेन्द्र, अमित व तीन विवाहित पुत्रीयां है। ambala today news परिवार को पूरा न्याय मिले और जो भी आरोपित है उन पर कार्यवाही हो, परिवार की मदद के लिए सरकार से करेगें बात:ओम प्रकाश धनखड़

ambala today news हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अपने-अपने जिले में इसके तहत करवाएं यह कार्य

Leave a Comment

और पढ़ें