ambala today news : जादुई आंकड़े के नजदीक पहुंच रही हरियाणा जनचेतना पार्टी

-कांग्रेस की टिकट पर पार्षद बनने वाले राजेश मेहता ने ज्वाईन की हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी), विनोद शर्मा में जताई आस्था
-मीडिया के सामने मेहता बोले, जब तक अंबाला में विनोद शर्मा विधायक रहे तब तक ही हुआ विकास, पुराने रिश्तों और अंबाला के विकास के लिए कांग्र्रेस को कहा अलविदा
अंबाला। अंबाला नगर निगम चुनाव में अंबाला की जनता से मिलने प्यार के बाद आज मेयर पद के शपथ ग्रहण समारोह के बाद हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) ने कांग्रेस को जबरदस्त ­ाटका दिया। पार्टी अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 5 से कांगे्रेस की टिकट पर जीत हासिल करने वाले व विनोद शर्मा की कोर टीम के सदस्य रहे राजेश मेहता हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) ज्वाईन करने का एलान किया। इस दौरान विनोद शर्मा ने मुंह मीठा करवाने के साथ साथ फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया। फिलहाल राजेश मेहता के हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) ज्वाईन करने के बाद यह तो पूरी तरह साफ हो गया कि नगर निगम चुनाव के बाद हरियाणा जनचेतना पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और निश्चिततौर पर सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर भी बनाने की तैयारी कर रही हैं।
अंबाला शहर पार्टी आफिस पर आयोजित की गई पत्रकारवार्ता में विनोद शर्मा ने कहा कि राजेश मेहता के साथ उनके पुराने रिश्ते रहे हैें और ये ही कारण है कि अंबाला के विकास के लिए राजेश मेहता ने हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) ज्वाईन करने का एलान किया है। इस दौरान मेहता ने मीडिया के सामने का जवाब देते हुए कहा कि  अंबाला शहर के विकास के लिए उन्होंने जनचेतना पार्टी ज्वाईन की है। उन्होंने कहा कि जब तक अंबाला शहर में विधायक विनोद शर्मा रहे तब तक अंबाला का विकास हुआ है, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से अंबाला शहर का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि अंबाला शहर के विकास और जनता की भलाई के लिए उन्होंने हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) ज्वाईन की है और विनोद शर्मा ने हमेशा उन्हें अपने परिवार का सदस्य माना है। विनोद शर्मा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सीनियर डिप्टी मेयर या फिर डिप्टी मेयर कोई बात नहीं, यहां पर सभी अंबाला के विकास के लिए काम कर रहे हैं और अंबाला के विकास की सोच भी व्यक्ति है वह पार्टी के साथ जुड़ सकता है और पार्टी में उसे पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
ेकई ओर पार्षद भी संपर्क में, जल्द उठेगा पर्दा
हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) को जादुई आंकड़े के पास पहुंचने के लिए अब मात्र 2 पार्षदों की जरूरत है और यह भी तय है कि आने वाले दिनों में कई अन्य विजयी पार्षद भी हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के साथ आकर खड़े हो सकते हैं। यह चर्चाएं उस समय खड़ी हो गई थी जब शपथ ग्रहण समारोह के बाद शक्तिरानी शर्मा बाहर निकली और कई पार्षदों ने उसने व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की। वही दूसरी तरफ भाजपा व अन्य पार्टियों से जीत हासिल करने वाले कई पार्षद पुरानी विनोद शर्मा की कोर टीम के मैंबर रहे हैं और ऐसे में चर्चाएं यह भी है कि कभी भी वह फिर से विनोद शर्मा के साथ जा सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें