अंबाला कवरेज @ निखिल सोबती। अंबाला नगर निगम में कार्यरत 10 कमर्चारियों को अयोग्य घोषित कर पिछले 9 महीनों से तनख्वाह रोकी गई थी। जिन्हें मेयर शक्ति रानी शर्मा ने योग्य घोषित करवा उनकी तनख्वाह दिलवाने का काम किया। वही मेयर शक्तिरानी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि नगर निगम के कामों में बाहर के लोगों की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगी और जिसका काम है उसे उसका काम करने दें। मेयर ही नही रुकी उन्होंने कहा कि कोई गलत काम करवाने की कौशिश करे और किसी तरह का कर्मचारियों व अधिकारियों पर दबाव बनाने की कौशिश करता है तो वह सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अक्सर बाहरी लोग कर्मचारियों के साथ साथ अधिकारियों पर भी दबाव बनाते है अब वह सहन नहीं होगा।
इस दौरान कर्मचारियों ने मेयर शक्ति रानी शर्मा का धन्यवाद करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि मेयर आप आगे बढ़े हम आपके साथ हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने मेयर शक्तिरानी शर्मा को बुक्के दिए और मुंह मीठा करवाया। कर्मचारियों ने कहा कि मेयर शक्तिरानी शर्मा ने केवल 10 दिन का समय मांगा था, लेकिन केवल 5 दिनों में ही कर्मचारियों की परेशानी को हल कर दिया। अंबाला नगर निगम में जब से मेयर शक्ति रानी शर्मा ने एक्शन मोड़ में नजर आ रही हैं। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कर्मचारियों को उनके हक दिलवाने के लिए कभी कसर नही छोड़ी। जिसका असर निगम में देखने को भी मिलता है। आज मेयर शक्ति रानी शर्मा ने निगम के 10 कर्मचारियों को उनका हक दिलवाया जिन्हें पिछले 9 महीनों से अयोग्य घोषित कर उनकी तनख्वाह रोक ली गई थी। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने सभी कर्मचारियों को योग्य घोषित करवाया और उनकी रुकी हुई तनख्वाह भी दिलवाई। जिसके लिए निगम में कर्मचारियों ने मेयर शक्ति रानी शर्मा व शर्मा परिवार का धन्यवाद किया उनके लिए लिए जिंदाबाद के नारे लगाए। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने इस दौरान कहा वे कर्मचारियों के लिए जो कर सकती थी वो मैंने किया है अब इन्हें आगे दिक्क्त नही आने दी जाएगी।
वहीं परेशान चल रहे कर्मचारी गौरी शंकर ने कहा कि शक्ति रानी शर्मा ने आज कर्मचारियों को उनका हक दिलवाया तो कर्मचारी भी मेयर से खासे खुश दिखाई दिए और उनका धन्यवाद किया।उन्होने कहा मेयर शक्ति रानी शर्मा का वे धन्यवाद करते हैं जिनकी वजह से आज उनके कर्मचारियों का हक उन्हें मिल पाया है।