ambala today news पर्यटन के क्षेत्र में नई छलांग लगाने को आतुर अम्बाला, आने वाले समय में विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनायेगा अम्बाला:अनिल विज

अंबाला- गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला पर्यटन के क्षेत्र में नई छलांग लगाने जा रहा है। विकास के हर क्षेत्र में नये अध्यायों का सूत्रपात हो, इस विषय को लेकर तरक्की के क्षेत्र में नये अध्यायों का सूत्रपात हो रहा है। उन्होंने कहा कि साईंस सेंटर सहित शहीदी स्मारक और बैंक स्कवेयर के साथ-साथ दर्जनों ऐसे विकास के कार्य हैं, जो अम्बाला को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आने वाले समय में अम्बाला विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनायेगा, इस दिशा में हमारे सार्थक प्रयास जारी हैं। विज ने कहा कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में नित-नए प्रोजैक्टों को लाकर अम्बाला छावनी को सुंदर व विकसित बनाने का काम किया जा रहा है। लगभग 5 एकड़ में बनाया जा रहा यह विज्ञान केन्द्र निर्धारित समय में  बनकर तैयार हो, इसके लिए सम्बनिधत अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। इसके निर्माण पर करीब 35 करोड़ रुपए की  लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस विज्ञान केन्द्र में तारामंडल, इनोवेशन हब, एग्जिबिट डिवल्पमैंट लैब, थीप मैट्रिक गैलरी, साईंस पार्क की भी व्यवस्था होगी। यह हरियाणा का पहला ऐसा विज्ञान केन्द्र होगा, जिसमें विज्ञान की नई तकनीकें भी उपलब्ध होंगी, जिसका साईंस से जुड़े विशेषज्ञ लाभ उठा सकेंगे।  किसी भी देश की तरक्की के लिए साईंस का ज्ञान होना अति आवश्यक है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा साईंस के क्षेत्र में लोगों की रूचि बढ़े, इस दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। ambala today news पर्यटन के क्षेत्र में नई छलांग लगाने को आतुर अम्बाला, आने वाले समय में विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनायेगा अम्बाला:अनिल विज

ambala today news 27 विधायकों वाला उत्तरी हरियाणा बरसों से उपेक्षा का शिकार : निर्मल सिंह

उन्होंने कहा कि विज्ञान की सीढिय़ा विकास और तरक्की के बुुनियादी पैमानों को शिखर तक ले जाती है। हर क्षेत्र में सफलता की सौपान चढऩे के लिए सांईस के हर पहलु को बारिकी से समझने की जरूरत है। सांईस के बढावा देने के लिए अम्बाला का अपना विशेष स्थान है। अम्बाला छावनी में शहीदी स्मारक के नजदीक  करोड़ो रुपए की लागत से बनाया जाने वाला विज्ञान केन्द्र युवा पीढ़ी को साईंस की ओर आकर्षित करेगा, वहीं दूर-दराज से लोग यहां आकर विज्ञान के नियमों को भी देख सकेंगे। वैसे भी अम्बाला साईंस उपकरणों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस विज्ञान केन्द्र में साईंस विषय पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेंगी, जिससे बच्चे खेल-खेल में विज्ञान के सिद्धांतो को सीख सकेंगे। अम्बाला छावनी में बनने वाला विज्ञान केन्द्र लोगों को निस्संदेह साईंस की ओर आकर्षित करने का काम करेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण लोग इसको आसानी से आकर देख सकेंगे। अम्बाला छावनी में हर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से पर्यटन क्षेत्र में अम्बाला की अलग पहचान बनेगी और दूर-दराज से लोग आकर इन सुविधाओं का लाभ लेकर आनन्द उठा सकेंगे। यहां पर शहीदों की याद में 22 एकड़ भूमि पर शहीदी स्मारक बनाने का कार्य भी किया जा रहा है और जिसमें 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ी तमाम गतिविधियों को प्रदर्शित करने का काम किया जाएगा। ambala today news पर्यटन के क्षेत्र में नई छलांग लगाने को आतुर अम्बाला, आने वाले समय में विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनायेगा अम्बाला:अनिल विज

ambala today news बड़ौदा उपचुनाव में किसान -मजदूर – व्यापारी विरोधी ताकतों को जनता ने दिया करारा जवाब

Leave a Comment

और पढ़ें