ambala today news पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा किसानों के सच्चे हितैषी, किसानों को उपलब्ध करवाएंगे हर संभव मदद : राकेश मेहता

अंबाला। समाजसेवी राकेश मेहता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा किसानों के सच्चे हितैषी हैं। इसी वजह से अब वे मुसीबत के समय किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। राकेश मेहता ने कहा कि नारायणगढ़ में किसानों पर दर्ज हत्या के मामले में पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने किसानों को हर संभव सहायता देने की बात कही है। राकेश मेहता शुक्रवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंबाला शहर से लगातार दो बार विधायक बनकर उन्होंने जनता की सच्ची सेवा की थी। इसी वजह से वे जरुरत पड़ने पर जनता के सुख दुख में हर समय तत्पर रहते हैं।
पहले कोरोना के खिलाफ डटे अब किसानों के साथ डटेंगे
राकेश मेहता ने कहा कि पूर्व मंत्री विनोद शर्मा पहले कोरोना वायरस के खिलाफ मैदान में आकर डटे थे। अब वे हत्या के मामले मेेंं नामजद किए गए किसानों के हित की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को कोरोना वायरस से बचाने में शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। पहले पूरी विधानसभा के हर घर को सैनिटाइज किया गया था। इसके बाद घर-घर जाकर सैनिटाइजर बांटे गए थे। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को यह अच्छी तरह मालूम है कि विनोद शर्मा मुसीबत की हर स्थिति में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बेकसूर किसानों के मामले में पैरवी के लिए भी विनोद शर्मा ने किसानों को भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि एसपी राजेश कालिया से भी वे किसानों के हित में निष्पक्ष जांच का आग्रह कर चुके हैं  ताकि किसी भी बेकसूर किसान को सजा न मिले। ambala today news पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा किसानों के सच्चे हितैषी, किसानों को उपलब्ध करवाएंगे हर संभव मदद : राकेश मेहता

ambala today news भारतीय जनता पार्टी को लगा झटका, पूर्व विधायक ने थामा इनेलो का दामन, क्या बोले पूर्व विधायक भाजपा के बारे पढ़िए पूरी खबर

 


सरकार को सुननी चाहिए किसानों की बात

पारित तीन कानूनों के मुद्दे पर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने केंद्र सरकार से किसानों की बात सुनने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पारित कानूनों का किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के मुखर विरोध का समाधान होना चाहिए अन्यथा यह किसानों के साथ ज्यादती होगी। उन्होंंने कहा कि वायदे के मुुताबिक राज्य सरकार को अंबाला में युवाओं के रोजगार के लिए आईएमटी स्थापित करनी चाहिए। अभी तक इस वायदे को लेकर प्र्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान होना चाहिए ताकि देश के पेट भरने वाले अन्नदाता को खुद भूखा न मरना पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि बैैठकर उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। शर्मा ने कहा कि वे भी किसानों के साथ खड़े हैं। जरुरत पड़ी तो उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। ambala today news पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा किसानों के सच्चे हितैषी, किसानों को उपलब्ध करवाएंगे हर संभव मदद : राकेश मेहता

ambala today news अंबाला शहर को गृहमंत्री अनिल विज की सौगात, बनेगा मेडिकल कालेज!

Leave a Comment

और पढ़ें