ambala today news हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने किस बात को लेकर प्रदेशवासियों को दी बधाई

चण्डीगढ़- हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कई क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर है। यह प्रदेशवासियों के कठोर परिश्रम एवं सहयोग से सम्भव हो पाया है। हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए और बुलंदियों को छुएगा। आर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखें और सैनेटाईजर का प्रयोग करें। इससे जल्द ही हरियाणा प्रदेश कोरोना मुक्त होगा।  उन्होंने हरियाणा दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और प्रगति की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के जीवन में नए उत्साह का संचार हो। ambala today news हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने किस बात को लेकर प्रदेशवासियों को दी बधाई

ambala today news हरियाणा में आशा वर्कर्स को लेकर नियमों यह किया बदलाव, पढ़िए खबर: क्या-क्या नियम बदले ओर क्यों

 

चण्डीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल तथा उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अपने गठन के 54 वर्ष की अवधि में हरियाणा ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। लोगों की कड़ी मेहनत एवं लगन से राज्य ने कृषि के साथ-साथ उद्योग व खेल जगत में भी विश्व में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में हरियाणा प्रगति की नई बुलन्दियों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का हरियाणा दिवस कई मायनों में महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर विश्व कोविड-19 महामारी से जूझ रहा था तो हरियाणा के मेहनतकश अन्नदाताओं ने रिकार्ड खाद्यान्नों का उत्पादन किया, वहीं दूसरी ओर सरकार ने इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए आईटी का उपयोग कर अनेक नई योजनाएं क्रियान्वित की। उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने अपने संदेश में कहा कि आज का हरियाणा किसान व मजदूर की मेहनत, उद्योगपति के उद्यम और व्यापारी की लगन का परिणाम है। आज खेत-खलिहान से लेकर खेल के मैदान तक तथा शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक हर क्षेत्र में प्रदेश का डंका बज रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हरियाणा प्रगति के पथ पर इसी तरह गतिमान रहेगा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। ambala today news हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने किस बात को लेकर प्रदेशवासियों को दी बधाई

ambala today news पढ़िए खबर: बिजली मंत्री रणजीत सिंह के खुला दरबार आज, आखिर क्या है कारण इतने बड़े स्तर पर लगेगा दरबार

Leave a Comment

और पढ़ें