ambala today news बड़ौदा उपचुनाव में किसान -मजदूर – व्यापारी विरोधी ताकतों को जनता ने दिया करारा जवाब

अंबाला- पूर्व विधायक एवं सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चौ जसबीर मलौर ने बड़ौदा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हरियाणा प्रदेश में बदलाव का इशारा है | मलौर ने प्रदेशाध्यक्षा बहन कुमारी शैलजा को बधाई देते हुए कहा कि बहन कुमारी शैलजा जी के नेतृत्व में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं |  भाजपा के झूठ की राजनीति के दिन अब लद चुके हैं और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है | मुख्यमन्त्री और उपमुख्यमन्त्री को नैतिकता के आधार पर अपने कुर्सी से इस्तीफा देना चाहिए | केन्द्र सरकार द्वारा पारित काले कानूनों के खिलाफ बड़ौदा की जनता का जनादेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर करारी चोट है | बड़ौदा की जनता ने किसान-मजदूर-व्यापारी विरोधी भाजपा-जजपा सरकार को अपने वोट की चोट से करारा जवाब दिया | ambala today news बड़ौदा उपचुनाव में किसान -मजदूर – व्यापारी विरोधी ताकतों को जनता ने दिया करारा जवाब
मलौर ने अंबाला शहर से बड़ौदा उपचुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया | गठबधंन के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए सारे हथकंडे अपनाए लेकिन बडौदा की जनता ने भाजपा जजपा गठबंधन को करारा जवाब दिया | जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है , समाज का प्रत्येक वर्ग चाहे किसान , मजदूर , व्यापारी , कर्मचारी सरकार की नीतियों से परेशान है | भाजपा जजपा गठबधंन ने प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है | भाजपा जजपा गठबधंन ने अनेक लोक लुभावने वायदे कर चुनावों में जनता की वोट बटोरने का काम किया था , लेकिन सरकार बनते ही जनविरोधी फैसले शुरु कर दिये | बड़ौदा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत प्रदेश में बदलाव का संकेत है | जनता भाजपा की झूठ की राजनीति को समझ चुकी है और प्रदेश में आने वाले समय में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है | मलौर ने कहा कि उपचुनाव में हुई जीत से प्रदेश में बदलाव की लहर चलना तय है और आने वाला समय प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का है | इस मौके पर सुरजीत पंजोखरा , लाभ सिंह ठरवा , अनंत काजल , तरणदीप पूनियां , अशोक बर्तिया , हरपाल लाहरसा , ईश्वर मलौर , राजबीर काला , कृष्णलाल काला पूर्व जिला परिषद सदस्य , रवि गोगलिया , दलजीत मलौर , राहुल भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे | ambala today news बड़ौदा उपचुनाव में किसान -मजदूर – व्यापारी विरोधी ताकतों को जनता ने दिया करारा जवाब

Leave a Comment

और पढ़ें