ambala today news पढ़िए खबर: गब्बर के आवास पर गरजे, हरियाणा के नगरपालिका कर्मचारी संघ, पुलिस ने रोका, सरकार को यह दी चेतावनी

अंबाला । सरकार की वायदाखिलाफी,संवादहीनता व भेदभाव पूर्ण रवैये से नाराज हजारों पालिका कर्मियों ने रविवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रर्दशन किया। इस अवसर पर बोलते हुए नगरपालिका कर्मचारी कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने ऐलान किया की अगर सरकार ने 25 नवंबर तक मानी हुई मांगों को लागू नही किया तो विभाग के 42 हजार कर्मचारी 26 नवंबर को हड़ताल करेंगे। उन्होंने सरकार को दो टूक चेतावनी दी की अगर सरकार ने मानी हुई मांगों को 26 नवंबर तक लागू नही किया तो 26 नवंबर की हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने धोषित आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया और मंत्री से मानी हुई मांगों को लागू करने की मांग की।
 नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगरा द्वारा संचालित इस आक्रोश प्रर्दशन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी, प्रदेश प्रवक्ता इन्द्र सिंह बधाना, हरियाणा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राम गोपाल व जिला सचिव महाबीर पाई आदि मौजूद थे। ambala today news पढ़िए खबर: गब्बर के आवास पर गरजे, हरियाणा के नगरपालिका कर्मचारी संघ, पुलिस ने रोका, सरकार को यह दी चेतावनी ambala today news पढ़िए खबर: गब्बर के आवास पर गरजे, हरियाणा के नगरपालिका कर्मचारी संघ, पुलिस ने रोका, सरकार को यह दी चेतावनी
प्रर्दशन से पूर्व नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के कर्मचारी इंद्रा पार्क के समक्ष एकत्रित हुए। कर्मचारी 11 बजे से आने शुरू हुए थे और यह सिलसिला 3.30 बजे तक तक जारी रहा। करीब 4 बजे कर्मचारियों ने जूलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए मंत्री के आवास की ओर मार्च किया। जूलूस के चलते सारे रास्ते जाम हो गए। कर्मचारियों का आक्रोश व उत्साह देखत ही बन रहा था। जूलूस के चलते सड़को पर मानव गंगा बहती हुई दिखाई दे रही थी। पुलिस ने जूलूस को मंत्री के आवास के बाहर रोक दिया और नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मंत्री के निजी सचिव से मिलवाया। प्रतिनिधिमंडल ने निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा और मंत्री के बिमार होने की सूचना न देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में नरेश कुमार शास्त्री, सुभाष लांबा,इन्द्र सिंह बधाना,मांगे राम तिगरा, रमेश तुषामड़,सुनील चिंडालिया, राजेश बागड़ी, शिवचरण, सेवा राम, राजेंद्र सिणंद व बृजवती आदि शामिल थे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि माननीय मंत्री ने 25 अप्रेल व 17 अगस्त को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ हुई बैठक में कोरोना से भरने वाले कर्मचारियों को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेसिया राशि देने,4 हजार रुपए जोखिम भत्ता देने, सफाई कर्मचारियों,सीवरमेनों,हैड सीवर मेन व सफाई दरोगाओं के नए पद सृजित करने,30 अगस्त,2019 के फैसले में ढील देकर 24 मई,2018 के बाद लगे कर्मचारियों को पे रोल पर लेने, फरीदाबाद व गुरुग्राम की तर्ज पर अन्य निगमों, परिषदों व पालिकाओं के कर्मचारियों को भी समान काम समान वेतन देने पर सहमति बनी थी। लेकिन मानी हुई मांगों के पत्र अभी तक जारी न होने के कारण मंत्री के आवास पर प्रर्दशन करने पर मजबूर होना पड़ा है। प्रर्दशन में उप प्रधान सुभाष गुस्सर, सेवाराम संगठनकर्ता राजेश बागड़ी, राज्य सचिव नरेश मलखट,परसोत्तम दानव, शारदा देवी, प्रेस सचिव बसंत कुमार, राजीव खत्री, ऑडिटर सुखदेव सिंह,कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, केंद्रीय कमेटी के नेता राजपाल, रमेश चिनालिया व बलदेव बागड़ी आदि मौजूद थे। ambala today news पढ़िए खबर: गब्बर के आवास पर गरजे, हरियाणा के नगरपालिका कर्मचारी संघ, पुलिस ने रोका, सरकार को यह दी चेतावनी ambala today news पढ़िए खबर: गब्बर के आवास पर गरजे, हरियाणा के नगरपालिका कर्मचारी संघ, पुलिस ने रोका, सरकार को यह दी चेतावनी

Leave a Comment

और पढ़ें