वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news भारतीय जनता पार्टी को लगा झटका, पूर्व विधायक ने थामा इनेलो का दामन, क्या बोले पूर्व विधायक भाजपा के बारे पढ़िए पूरी खबर

रादौर/चंडीगढ़- हल्का रादौर के पूर्व विधायक रादौर श्याम सिंह राणा ने शनिवार को इनैलो पार्टी में शामिल हो गये। इनैलो पार्टी की ओर से सैक्टर-9 चंडीगढ़ में विधायक अभय सिंह चौटाला के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व विधायक अभय सिंह चौटाला की उपस्थिति में पूर्व विधायक श्यामसिंह राणा ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इनैलो पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर पूर्र्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हे फूलमालाएँ पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने चंडीगढ़ रवाना होने से पहले रादौर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनो एक ही थैली क चटटे बटटे है। दोनो दलों ने अपनी सरकारों में कृषि संबंधी बिलों का समर्थन किया था। सत्ता से बाहर रहते हुए दोनो दल इसका विरोध करते है और सत्ता में आने पर इसका समर्थन करते है। कांग्रेस व भाजपा दोनो दल आपस में मिलकर किसानों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए है। लेकिन चौधरी देवी की इनैलो पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, दुकानदारों व व्यापारियों के हितों की लडाई लडती आ रहीें है। जिसमें उन्होने अपना विश्वास व्यक्त किया है। वह पार्टी से जुडकर किसानों, मजदूरों, दुकानदारों व आम जनता की लडाई लडेगें। देश में केवल इनैलो पार्टी ही किसानों के हितों की लडाई लड़ रहीं है। बाकी दल केवल किसान के नाम पर राजनीति करते है। उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा देश व प्रदेश के किसानों की अनदेखी कर उन पर कृषि संबंधी 3 अध्यादेश थोपकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। वह किसान के बेटे है और पूरी तरह से किसानों के साथ है और उनकी लडाई लडेगें। ambala today news भारतीय जनता पार्टी को लगा झटका, पूर्व विधायक ने भाजपा को किया अलविदा, इनेलो का थामा दामन, क्या बोले पूर्व विधायक भाजपा के बारे पढ़िए पूरी खबर 

ambala today news पढ़िए खबर: अंबाला के समीप मुलाना में मां बाला सुंदरी मंदिर का इतिहास, नवरात्रों में दर्शनों के लिए दूरदराज से पहुंचते है श्रद्धालु

 

 

उन्होने कहा कि आज हरियाणा-पंजाब का किसान अपने हकों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की कोई सुध नहीें ले रहीं है। जिससे पता चलता है कि पार्टी किसान, मजदूर व व्यापारी के हितों के विपरीत जाकर काम कर रहीें है। उन्होने बताया कि भाजपा जबरन किसानों पर काले कानून थोप रहीें है। यह सही नहीं है। किसानों के विरोध के बावजूद सरकार ने 3 अध्यादेश पारित कर किसानों को आर्थिक रूप से बर्बाद करने का काम किया है। इससे पूंजीपति घरानों को लाभ होगा और देश की रीढ की हडडी कहे जाने वाले किसानों पर पूंजीवादी लोग हावी होगें। उन्होने 13 वर्षो तक पार्टी की सेवा की। 7 जून 2007 को वह कुरूक्षेत्र में पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होने रादौर विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्मभुमि बनाया और क्षेत्र के हर गांव में भाजपा के साथ लोगों को जोडा। 2009 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा की टिकट पर रादौर से चुनाव लडे थे और उन्होने 13750 मत हासिल किये थे। 2014 के विधानसभा चुनावों में उन्होने इनेलो के राजकुमार बुबका को हराकर 67800 मत प्राप्त किये थे। उन्होने रादौर क्षेत्र का रिकार्डतोड विकास करवाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, जाहिद खान कांसेपुर, पुष्पेंद्र गुर्जर, मलखान सिंह ग्रेवाल, ऋषिपाल दोहली, दिलबाग राणा भगवानगढ़्, डॉ नरेश सारण, रामपाल सरपंच काजीबांस, दीपक सरपंच सारण, पवन सरपंच गोलनी, गोल्डी भोगपुर, बचित्र सिंह फरीदपुर, अर्जुन सिंह सुढैल, राजेश कश्यप नाचरौन, सुभाष खुर्दबन पूर्व चेयरमैन, कर्मवीर खुर्दबन पूर्व चेयरमैन, धनवंत्री सेन, मामचंद लाठर, ललित धीमान, जयपाल आर्य नगला साधान, गुरविंद्र खेडी, आरिफ खेडी, तरणजीत सिंह संधू, सुशील कश्यप रादौर, करनैल सिंह एमटी करहेडा, ब्रहमपाल काजीबांस, विशाल शर्मा काजीबांस, अरूण राणा सारण, रामपाल सरपंच काजीबांस, महेंद्र सिंह सुढैल, कुलभूषण राणा भगवानगढ़, नयाज सिंह, सतपाल महामंत्री, माल्ला सरपंच कूलपुर, सुभाष फौजी आदि मौजूद थे।
रादौर से इनैलो की टिकट व पार्टी में बड़ा पद मिलना तय- भाजपा पार्टी में लगभग 13 वर्षो तक रहें पूर्व विधायक श्यामसिंह राणा शनिवार को इनैलो में शामिल हो गये

 

 

। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि उन्हे इनैलो पार्टी अगले विधानसभा चुनावों में निश्चित तौर पर रादौर से अपना उम्मीदवार बनायेगी। पार्टी के पास इस समय रादौर विधानसभा क्षेत्र में अगले विधानसभा चुनाव के लिए कोई मजबूत उम्मीदवार भी नहीं है। ऐसे मेें पार्टी उन्हे अगले विधानसभा चुनावों की तैयारी करने को पहले ही हरी झंडी दे चुकी है। लगभग डेढ महीना पहले पूर्व विधायक श्यामसिंह राणा भाजपा मेंं अनदेखी के चलते विधायक अभय सिंह चौटाला से मिले थे और उन्हे पार्टी में शामिल किये जाने को लेकर बात की थी। जिसके बाद से कयास लगाये जा रहें थे कि राणा जल्दी ही इनैलो का दामन थाम सकते है। 30 सितंबर को पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भाजपा पार्टी छोडने की घोषणा की थी। जिसके बाद अब शनिवार को उन्होने इनैलो में शामिल होने की घोषणा की। इनैलो पार्टी के सुत्रों सें मिली जानकारी के अनुसार पार्टी उन्हे जल्द कोई प्रदेश स्तर का बड़ा पद देकर उन्हे पार्टी की बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को इनैलो पार्टी में शामिल करवाने में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की बड़ी भुमिका रहीं है। विधायक अभय सिंह चौटाला के रिश्तेदार पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के साथ ही शनिवार को पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ इनैलों मेंं शामिल होने के लिए रादौर से चंडीगढ़ रवाना हुए थे। राणा के इनैलो में शामिल होने से रादौर क्षेत्र मेंं जहां भाजपा पार्टी को गहरा धक्का लगा है। वहीं इनैलो पार्टी में राणा के शामिल होने से रादौर विधानसभा क्षेत्र में इनैलो पार्टी मजबूती की ओर बढ़ती नजर आ रहीं है। ambala today news भारतीय जनता पार्टी को लगा झटका, पूर्व विधायक ने भाजपा को किया अलविदा, इनेलो का थामा दामन, क्या बोले पूर्व विधायक भाजपा के बारे पढ़िए पूरी खबर

ambala today news कैबिनेट बैठक में जल संकट को लेकर लिया गया यह बड़ा निर्णय

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.