ambala today news पढ़िए खबर: राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने क्यों कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पतन के अंतिम दौर में, वह समय अब दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी भूतकाल का विषय बन जाएगी

अम्बाला- केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के लोकतंत्र सबसे कठिन समय से गुजर रहा है के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि लोकतंत्र नहीं अपितु कांग्रेस पार्टी अपने पतन के अंतिम दौर में है। राज्यमंत्री ने कहा कि कृषि सुधारों से संबंधित विधेयकों, अर्थव्यवस्था, कोविड-19 व हाथरस घटना को लेकर कांग्रेस के दृष्टिकोण व प्रतिक्रिया से स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी का कार्य अब केवल आधारहीन व अतार्किक राजनीति करना ही रह गया है। जनता को गुमराह करना ही अब कांग्रेस पार्टी की सोच बनकर रह गई है। कांग्रेस के पतन के अंतिम दौर में होने के ये स्पष्ट संकेत व लक्षण हैं। जनता कांग्रेस को पूर्णतया नकार चुकी है। वह समय अब दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी भूतकाल का विषय बन जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सर्वप्रथम अपने भीतर झांककर विश्लेषण करने के उपरांत जनता को स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों के कल्याण व कृषि क्षेत्र की समृद्धि के लिए क्या किया है। कांग्रेस की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर किसान वर्ग को उनके भाग्य पर ही छोड़ दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला कृषि सुधार विधेयकों के संदर्भ में किसानों को गुमराह कर रहें हैं, परंतु किसान वर्ग समझता है कि उसके हित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित व संरक्षित हैं। किसानों के कल्याण व कृषि क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को क्रमबद्ध रूप से  कार्यरूप दिया जा रहा है ताकि किसान की आय दोगुणा हो सके और किसान की आय में वृद्धि हुई है। कृषि सुधार विधेयकों के परिणामस्वरूप कृषि क्षेत्र भी एक विशुद्ध व्यवसाय का रूप लेने वाला है। ambala today news पढ़िए खबर: राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने क्यों कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पतन के अंतिम दौर में, वह समय अब दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी भूतकाल का विषय बन जाएगी ambala today news पढ़िए खबर: राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने क्यों कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पतन के अंतिम दौर में, वह समय अब दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी भूतकाल का विषय बन जाएगी

ambala today news कृषि कानून को लेकर हरियाणा केकृषि मंत्री ने दिए बड़ा ब्यान, किसान को यह सब करने की जरूरत नही

कोविड-19 के नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए उपायों, प्रबंधों व प्रयासों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई आलोचना पर प्रतिक्रिया करते हुए केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने कहा कि  कोविड-19 के नियंत्रण की दिशा में भारत सरकार द्वारा किए गए कार्यों व उपायों की प्रशंसा तो स्वयं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई है। संकट के इस समय में भारत ने तो  विश्व के 148 देशों में दवाओं की आपूर्ति भी की है। कोविड-19 की वैक्सीन तैयार होने पर समान रूप से वितरित किए जाने का आह्वान भी किया गया है। जनवरी, 2020 में जहां मात्र एक प्रयोगशाला थी वहीं आज प्रयोगशालाओं की संख्या 1890 है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में  प्रयोगशालाएं 06 से बढ़ाकर 22 स्थानों पर की गई है। इसके अतिरिक्त  विभिन्न 75 चिकित्सा संस्थानों द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।    केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के परिणामस्वरूप पूरा विश्व आज वर्ष 1918  जैसी  विश्वव्यापी आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विवेक व सही निर्णयों के परिणामस्वरूप ही भारत की परिस्थितियां ठीक रही हैं। आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने की दिशा में लिए गए निर्णयों के परिणामस्वरूप वित्तिय वर्ष 2020-2021 में  सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि की 8.8 प्रतिशत दर से देश प्रगति पथ पर अग्रसर रहेगा।  हाथरस की घटना पर रत्नलाल कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार पीडिता के साथ है। पीडिता को अति शीघ्र न्याय दिलावा जाएगा और दोषियों को  न्यायालय से सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। हाथरस की  घटना को लेकर कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दलों द्वारा ओच्छी व अमर्यादित राजनीति की जा रही है। ambala today news पढ़िए खबर: राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने क्यों कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पतन के अंतिम दौर में, वह समय अब दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी भूतकाल का विषय बन जाएगी ambala today news पढ़िए खबर: राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने क्यों कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पतन के अंतिम दौर में, वह समय अब दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी भूतकाल का विषय बन जाएगी

ambala today news पढ़िए खबर: उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला हुआ आरंभ, इस बार नही होगी यह व्यवस्था

Leave a Comment

और पढ़ें