ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर-विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा गांव जुब्बल व हिरन छप्पर में केन्द्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। पूर्व मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है, सभी मिलकर देश के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आम जन तक पंहुचते हुए लोगों को और अधिक लाभ आबंटित कर रही है।पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को प्राथमिकता दी है जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला कोई नही था। गरीब परिवारों का चूल्हा धुंआ रहित हो, इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनैक्शन दिए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये शगुन के रूप में दिए जा रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की जनता को अपना संबोधन दिया और कहा कि विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा से उनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा में लोगों का काफी उत्साह देखा जा रहा है। गांव के सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को शांतिपूर्वक सुना।विकसित भारत जनसंवाद कार्यक्रम यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस की दी बधाई, युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का दिया संदेशambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पहुंची गांव गुगलो, गैंदापुरा, गलौली व माली माजरा में दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा  कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन युवाओं को प्रेरणा लेने का दिन है। इस दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती को मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऊर्जावान बनने का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं को मजबूत कड़ी के रूप में देखते थे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया था सभी के अंदर शक्ति है, हमें आगे बढ़ने के लिए उस शक्ति पर विश्वास करना होगा। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। देश का युवा नए-नए ऐप्प बना रहा ताकि उनकी खुद की जिंदगी भी बदले और देश भी नई तकनीक से आगे बढ़े। युवा देश को आगे लाने के लिए नए-नए आविष्कार कर रहा है, परिणाम स्वरूप पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। इन्हें किया सम्मानित- ‘विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान को सम्मानित किया। इस मौके पर लाभ पात्रों की बुढ़ापा पेंशन व बीपीएल कार्ड बनाए गए।  स्वामित्व स्कीम के तहत लाभ पात्रों को रजिस्ट्री वितरित की गई। मुख्यातिथि द्वारा स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। विकास गीतों के माध्यम से कलाकारों ने किया ग्रामीणों को जागरूक जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले ने आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रमों में’ विकास गीतों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात साझा की।ये रहे मौजूद- इस अवसर पर एसईपीओ अनुज, एसएमओ डॉ. विजय परमार, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हैल्थ सौरभ अलाहवत, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, नरेन्द्र राणा, जगदीश बब्बर, मण्डल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, सरपंच जुब्बल मुकेश कुमार, शक्ति प्रमुख सुरेन्द्र धीमान, सुरेन्द्र काम्बोज, अश्वनी काम्बोज, राजेश काम्बोज, सतीश खुर्दबन, ऋषि राम, राजिन्द्र, राय सिंह, बाबू राम, प्रवीण कुमार, सोनू, प्रमोद, प्रवीण काम्बोज, नीरज, सुलेख चंद सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पहुंची गांव गुगलो, गैंदापुरा, गलौली व माली माजरा में दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Leave a Comment

और पढ़ें