अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना साइबर क्राईम अम्बाला में दर्ज मुकदमा नम्बर 37 दिनांक 06 अप्रैल 2025 धारा 127,308,318,336,338,340,61 बीएनएस के तहत धोखाधड़ी के मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए उप-पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया ने बतलाया कि इस मामले में 15 अप्रैल 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी बब्लु कुमार निवासी गांँव बलवा थाना पिपरा जिला चम्पारण बिहार, श्रवण कुमार निवासी संजय कोचला नगर अमलाई कालरी जिला अनूपुर मध्यप्रदेश व राजीव सिहँ परिहार निवासी लाहासुई कैंप कोटमा जिला अनूपुर मध्यप्रदेश को सहडोल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 08 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर लगभग 21 लाख 10 हजार रूपये, लैपटाॅप, सैंसर डिवाईस, स्कैनर, आई स्कैनर मशीन, स्वाइप मशीन, बायोमेट्रिक मशीन, बैंक किट व मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पहले 04 आरोपी मनिन्द्र सिहँ व नवीन कुमार निवासी चन्द्र विहार बी बाजार रोड निलोठी नई दिल्ली, अनिल कुमार निवासी सैक्टर-19 नोएडा वर्तमान पता सैक्टर-15 नोएडा व सुनील कुमार निवासी जनकपुरी लुधियाना पंजाब वर्तमान पता गुरू अर्जुनदेव नगर लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर 02 लाख 93 हजार रूप्ये बरामद किए जा चुके है। आरोपियों के खातों में कुल रकम लगभग 02 करोड 79 लाख रूप्ये में से लगभग 30 लाख रूपये ट्रांसफर हुए है जिनमें से पुलिस ने लगभग 24 लाख रूपये बरामद कर लिए है। आरोपियों के खिलाफ साइबर पोर्टल पर पूरे देश से लगभग 274 शिकायतें दर्ज है। मामले की जाँच जारी है।
ambala coverage news :जीवन में बुलंदियों को छूने के लिए स्किल जरूरीः डॉ सुरिंद्र कौर
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री राजेन्द्र कुमार निवासी पालम विहार ने 06 अप्रैल 2025 को थाना साईबर क्राइम जिला अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 मार्च 2025 से 05 अप्रैल 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने फर्जी पुलिस अरैस्ट वारंट भेजकर तथा डरा धमका कर डिजीटल अरैस्ट करने के मामले में उससे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। उप-पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया ने साइबर अपराध बारे जानकारी देते हुए बतलाया कि आजकल डिजीटल अरैस्ट के मामले काफी बढ़े है जबकि पुलिस द्वारा किसी को भी डिजीटल अरैस्ट नहीं किया जाता। पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। उन्होंने आमजन से अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक बने व दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त हैल्पलाईन नं0 1930 पर काॅल करें।