ambala coverage news : भारतीय सेना की जीत व सम्मान के लिए अंबाला शहर में तिरंगा यात्रा राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की अगुवाई में निकाली

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। भारतीय सेना की जीत व सम्मान के लिए जगाधरी गेट अम्बाला शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा व पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने की। इस यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर शैलजा सचदेवा, पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की पूर्व सदस्य नीता खेड़ा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बीनू गर्ग विशेष तौर पर मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने भारी संख्या में शामिल होकर भारत मां की जय, वंदे मातरम के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओप-प्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा जगाधरी गेट से शुरू होकर आर्य चौक होते हुए शौर्य चौक अम्बाला शहर में आकर सम्पन्न हुई। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने इस मौके पर बताया कि भारतीय सेना की जीत व सम्मान के रूप में यह तिरंगा यात्रा पूरे भारतवर्ष में निकाली जा रही है। बीते कल हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से इस यात्रा का शुभारम्भ किया था। इस यात्रा के माध्यम से हम भारतीय सेना जिसमें वायुसेना, आर्मी व नेवी है उन्हें हम सैल्यूट करते हैं जिन्होंने पाकिस्तान में घुसकर उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया है, उनके छक्के छुड़वाए हैं। उन्होने यह भी कहा कि हमारी सेना ने 26 लोगों की मौत का बदला कईं सौ आतंकियों को मौत के घाट उतारकर लिया है। भारतीय सेना का यह आतंकवाद को मुहतोड़ जवाब है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो हमारे वीर सैनिक शहीद हुए हैं, हम उन परिवारों को भी नमन करते हैं। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि भारत कमजोर देश नहंी है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होने सेना को फ्री हैंड किया है, यदि पाकिस्तान ने दोबारा गल्ती की तो उसका नामोनिशान नहीं रहेगा। भारत किसी से डरने वाला नहीं है, भारत के पास नई तकनीक है। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के पराक्रम (सेनाओं) को सैल्यूट करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पूरे भारतवर्ष में यह यात्रा निकाली जाएगी और जिस प्रकार भारत आगे बढ़ रहा है उसी प्रकार लोग भी इस यात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर देशभक्ति का परिचय भी दे रहे हैं। उन्होने यह भी कहा कि जितनी भी लड़ाईयां लड़ी गई उसमें अम्बाला हमेशा ही आगे रहा है। 1857 की चिंगारी सबसे पहले अम्बाला से शुरू हुई थी। हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे यहां पर राफेल के साथ-साथ आधुनिक एयरबेस के साथ-साथ हमारी सेनाएं आधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा का क्षेत्रफल 2 प्रतिशत है लेकिन हमारी सेनाओं मे जो जवान देशसेवा कर रहे हैं, वो भारत की सेनाओं का 10 प्रतिशत है। हम सेना के जवानों को सैल्यूट करते हैं जो सरहदों पर 24 घंटे पहरा देकर हमारी रक्षा कर रहे हैं। हम जो चैन की नींद सोते है वो उनकी बदौलत है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि पाकिस्तान से अब सीधी बात पीओके पर होगी। आतंकवाद के साथ टयूरिज्म नहीं चलेगा।  उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का आगाज हो चुका है। यदि पाकिस्तान ने कोई औछी हरकत की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शौर्य चौक पर राज्यसभा सांसद व पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल के साथ-साथ यात्रा में शामिल लोगों ने सैल्यूट कर सेनाओं का सम्मान भी किया।  जगाधरी गेट अम्बाला शहर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से सभी में देशभक्ति का संचार किया। भारी संख्या में शामिल होकर लोगों ने इस यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर शैलजा सचदेवा, पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, मंडल प्रधान अमन सूद, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, दिनेश लदाणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला महामंत्री कर्मचंद सिंह गोल्डी, विवेक गुप्ता, एडवोकेट संदीप सचदेवा, एडवोकेट नम्रता गौड़, भाजपा पदाधिकारी राजेश मेहता, सुंदर ढींगरा, संजीव गोयल टोनी, अनुभव अग्रवाल, मदन लाल शर्मा, यतिन अग्रवाल, मनीष आनंद मन्नी, मोनिका मल, अतुल आहुजा, रीचा पाहवा, मोनिका कालड़ा, जसमेर राणा, सरदूल सिंह, फकीर चंद, पींकू सूद, सुरेन्द्र टोबा, रमेश पाल नोहनी, शोभा पूनिया, सीए रोहित गुप्ता, गुरप्रीत साना मौजूद रहे।

ambala coverage news : एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की कक्षा  10 का परीक्षा परिणाम घोषित , परिणाम शत प्रतिशत रहा 

Leave a Comment

और पढ़ें