अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। केन्द्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने सबको एक समान अधिकार देने का काम किया हैं और आज उनकी ही देन है कि हमसब एक हैं। उन द्वारा बनाए गए संविधान की सराहना दुनिया में होती हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अम्बाला शहर में अम्ब कमल कार्यालय में आयोजित डॉ. भीम राव अम्बेडकर जिला गोष्टी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला भी उपस्थित रहें। सिख समाज की ओर से, भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्यअतिथि व वशिष्ठ अतिथि को पुष्पगुच्छ व शॉल भेंटकर उनका अभिन्नदन किया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस मौके पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना को निन्दनीय बताते हुए दो मिनट का मौन रखकर जो शहीद हुए है उन्हें अपने श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने ऐसा कायराना काम किया है, जिनको दुनिया में कहीं भी जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि उनके स्वर्गीय दादा सरदार बेअंत सिंह ही केवल देश को आगे ले जाने में नहीं थे बल्कि उनके साथ-साथ बीजेपी व आरएसएस के अलावा जिन लोगों ने देश के लिए सोचा है उन्होनें देश को आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी को मान सम्मान देने का काम किया जाता हैं। अच्छे कार्य करने वाले लोगों की पहचान बीजेपी को है, इसका साक्षात उदाहरण वह स्वयं हैं तथा हारने के बावजूद बीजेपी पार्टी द्वारा उन्हें रेल राज्य मंत्री बनाया गया हैं।
केन्द्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यह भी कहा कि कांगे्रस ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न व पद्भूषण से अंलकृत नहीं किया बल्कि ऐसे लोगों को अंलकृत किया जिन्होंने देश के लिए अच्छा काम नहीं किया। ऐसा पहली बार हुआ है जिसमें देश के जो प्रधानमंत्री रहे है उन्हें इस रत्न से अंलकृत किया है, जिनमें नेहरू व इंदिरा गांधी शामिल हैं। उन्होनें इस अवसर पर यह भी कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम से ही हमें मोटिवेशन व उर्जा मिलती हैं। उन द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर हमें अपने देश को और आगे ले जाना हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने छुआ-छात व भेदभाव को मिटाते हुए सबको एक करने का काम किया हैं। उनके जीवन चरित्र से जुड़ी 5 स्थानों को ऐतिहासिक महत्वता देेते हुए सुदृढ करने काम किया हैं, ताकि आने वाली पीढिय़ों को भी उनके बारे में जानकारी मिल सकें। उन्होंने उपस्थित सभी को कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दी गई शिक्षाओं एवं उनके जीवन चरित्र के बारे हमें ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना हैं। आज की बैठक का भी यहीं मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल द्वारा धूलकोट रेलवे स्टेशन का भी जीर्णोधार करने की बात कहीं गई है, वे उन्हें आश्वस्त करते है कि स्टेशन के जीर्णोधार के लिए जितने भी रूपयों की आवश्यकता होगी वह रेलवे विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के सपने को हमको मिलकर पूरा करना हैं।
केन्द्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस अवसर पर यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बड़े सादगी व कु शलता के व्यक्तिव हैं, सब उनके कायल हैं। जनता की सेवा के लिए वह 24 घंटे कार्यरत हैं, उनके नेतृत्व में हरियाणा दिन-रात उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हैं। उन्होनें उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को यह भी कहा कि वर्ष 2026 में पंजाब में चुनाव होने है, वे चुनाव में यहां आकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों बारे प्रचार प्रसार करें, ताकि यहां पर भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बने और हरियाणा की तरह पंजाब भी हर क्षेत्र में आगे बढ़े सकें। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मां अम्बा की इस पवित्र धरा पर केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य मंत्री रवनीत सिंह के स्वर्गीय दादा सरदार बेअंत सिंह ने असूलों की राजनीति व इंसानियत को आगे रखकर देश को आगे ले जाने का काम किया है, उसी तर्ज पर रेल राज्य मंत्री भी कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन शोषित को पोषित करने में, वंचित को संचित करने में तथा सघर्ष करते हुए सभी को समान अधिकार देने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि जब जातिवाद व भेदभाव का बोलबाला था, तो उस समय हिन्दुस्तान में पीएचडी करने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडर सबसे पहले थे। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया हैं और सभी को समान अधिकार भी दिलवाया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन वृतांत से सम्बन्धित 5 स्थानों जिनमें मउ, लंदन, नागपुर, दिल्ली व चैतभूमि शामिल हैं, उन स्थानों को ऐतिहासिक महत्वता देेते हुए सुदृढ करने काम किया हैं, ताकि आने वाली पीढिय़ों को भी उनके बारे में जानकारी मिल सकें। केन्द्र व राज्य सरकारें पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विचार धारा व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के दिखाएं गए रास्ते पर चलकर राज नहीं बल्कि जनसेवा कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 14 अपै्रल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और पार्टी के निर्देश पर आज जिला गोष्टी का आयोजन करके उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह राणा ने भी मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि के साथ-साथ उपस्थित सभी का यहां पर स्वागत करते हुए कहा कि हम सबको डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए गए रास्ते पर चलकर आगे बढना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान के लिए निरन्तरता में कार्य किए जा रहें हैं। इससे पहले अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का यहां पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला, डीआरएम रेलवे विनोद भाटिया, सीनियर डीसीएम, एसडीएम दर्शन कुमार, भाजपा पदाधिकारी गुरप्रीत साना, संजीव गोयल टोनी व अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन का अमरूत योजना के तहत जो सौन्दर्यकरण किया गया है उस बारे भी जानकारी दी और बताया कि मां अम्बा का जो मंदिर है उसके डिजाईन के अनुरूप इसे बनाया गया है। रेल राज्यमंत्री ने स्टेशन के सौन्दर्यकरण की सराहना की।
अम्ब कमल कार्यालय अम्बाला शहर में आयोजित जिला गोष्ठी कार्यक्रम से पहले केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पहलगाम में हुई आतंकी घटना को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि इससे कशमीर को नुकसान हुआ है। उन्होने इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस आतंकी घटना का जल्द ही मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली से बारामुला तक बिछाए जा रहे रेल ट्रैक प्रोजैक्ट की समीक्षा की थी। यह एक बेहतरीन प्रोजैक्ट है, इस प्रोजैक्ट के तहत 13 किलोमीटर के एरिया में टनल होगी। सिक्योरिटी प्रोटोकोल व अन्य सभी व्यवस्थाएं तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस रेल मार्ग प्रोजैक्ट में कोई देरी नहंी होगी। इस मौके पर मेयर शैलजा सचदेवा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, जिला महामंत्री कर्मचंद (गोल्डी सैनी), जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक सुरेश सहोता, सह संयोजक सोनिया परोचा, सरदार पवित्र सिंह बाजवा, मनप्रीत सिंह बाजवा, संजीव गोयल टोनी, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, अमन सूद, बीनू गर्ग, हरजिन्द्र सिंह, रमेश पाल नोहनी, जसमेर राणा, टी.पी. सिंह, मोहन लाल परोचा, जसविन्द्र सिंह, अर्पित अग्रवाल, सुनील कुमार, आशीष टक्कर के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ambala coverage news : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदl पुलिस अधीक्षक