ambala coverage भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के अभिनन्दन समरोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आम जन ने पहुंच कर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।

अमित कुमार
अम्बाला कवरेज @ अम्बाला-भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी का नागरिक अभिनंदन समारोह भाजपा कार्यकत्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा आम जन द्वारा जोश एवं उत्साह के साथ नागरिक अभिन्नदन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार में विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार कृष्ण पाल गुर्जर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।अनाज मण्ड़ी नारायणगढ़ में आयोजित इस नागरिक अभिन्नदन समारोह में भाजपा कार्यकत्र्ता और पदाधिकारी व आमजन शहरी क्षेत्र के साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र से भी ढोल नगाड़े बजाते हुए पहुंचे थें। अभिन्नदन समारोह में भाजपा के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, नगरपालिका प्रधान, उपप्रधान एवं पार्षदों,  खण्ड़ नारायणगढ़ एवं शहजादपुर की सरपंच एसोसिएशनों तथा किसान मजदूर यूनियन सहित अन्य लोगों द्वारा गद्दा व फूलों के गुलदस्तों एवं फूलों की बड़ी माला के द्वारा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व वाईस चेयरमैन पवन गुर्जर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा भी नारायणगढ़ एवं आस-पास के विधानसभा क्षेत्रों से आए अनेकों लोगों ने भाजपा में आस्था में व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिलभाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया तथा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को जिला प्रधान मनदीप राणा, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, गोल्डी, जिला परिषद चेयरमैन राजेश कुमार लाडी ने गदा व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। मण्डल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, संजीव गुर्जर, जसवीन्द्र बख्तुआ ने फूलों की एक बडी माला से केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का स्वगात किया। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, तथा एससी मोर्चा द्वारा भी केन्द्रीय राज्य मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया गया।इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नायाब हीरा की संज्ञा देते हुए कहा कि यहां की जनता व कुरूक्षेत्र की जनता ने श्री नायब सैनी को परखा है जिस पर वे खरा उतरे है और केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें परख लिया है और उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी गई है।उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी एक साधारण कार्यकर्ता होने के साथ-साथ मिलनसार, विन्रम स्वभाव एवं गरीबों के प्रति समर्पित रहे है, उनकी इन्हीं सब विशेषताओं के चलते व उन्हें लोगों से मिले आर्शीवाद से वे विधायक, राज्य मंत्री, सांसद तथा प्रदेशाध्यक्षत तक पहुंचे है।उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं की आंकडों एवं तथ्यों के आधार पर जानकारी देते हुए कहा कि आज विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को लेकर काम कर रहे है, जबकि कांग्रेस व विपक्षी दलों के पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनाने तथा हरियाणा की जनता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी तीसरी बार हरियाणा का सीएम बनाने का मन बना लिया है।ambala coverage भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के अभिनन्दन समरोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आम जन ने पहुंच कर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।

ambala coverage 22 feb 2024

उन्होंने कहा कि भाजपा देश एवं देशवासी प्रथम की नीति पर काम करती है और कांग्रेस आदि विपक्षी दल अपने परिवार एवं स्वार्थ की राजीनिति करते है। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकूश लगा है और देश की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान से पांचवे स्थान पर आ गई है तथा अर्थशास्त्री कह रहे है कि आने वाले तीन सालों में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर आ जाएगी। यह सब पीएम नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता के कारण सम्भव हो पाया है। आज विश्व में भारत के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है। उन्होने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का भी काम किया है। लगभग 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसा एक साहसिक निर्णय लिया है। पिछले लगभग दस वर्षो में उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित होने के साथ ही आंतरिक सुरक्षा व्यव्स्था भी मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि स्वार्थ की राजनीति के चलते विपक्ष के लोगों के साथ-साथ कुछ उन देशों को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिक्कत है जो भारत को आगे बढना नहीं देखना चाहते है। उन्होंने कहा कि आज भारत सही दिशा और सही पटरी पर आगे दौड़ रहा है। भारत की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि श्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों को जीताकर एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने में अपना योगदान दें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समय एक भूतपूर्व स्वर्गीय प्रधानमंत्री ने कहा था कि केन्द्र से एक रूपया भेजते है जो नीचे तक पहुंचने में 15 पैसा रह जाता है। जबकि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो भी राशि पात्र व्यक्ति के लिए भेजी जाती है वह डायरैक्ट बैनफिट स्कीम के माध्यम सीधे लाभार्थी के खाते में जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में 55 करोड लोगों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिली है, 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज की सुविधा दी जा रही है, 50 करोड़ लोगों के खाते खोले गये है। दस करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस के कनैक्शन दिये गये है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गो की पैंशन को कांग्रेस ने अपने दस साल के शासन काल में मात्र सात सौ रूपये बढाये थे जबकि भाजपा ने साढे नौ साल में दो हजार बढाये है और आज बुजुर्गो को तीन हजार रूपये मासिक पैंशन दी जा रही है, प्रदेश में 24 घण्टें बिजली दी जा रही है। इसी प्रकार चौकीदारों के मानदेय को कांग्रेस ने मात्र 1500 रूपये बढाकर 3500 रूपये किया था जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने बढाकर 11 हजार रूपये किया गया है।  उन्होंने कहा कि आज मैडिकल कालेज, एम्स, आईआईटी खोलने के साथ ही रोड एवं रेलवे इंफ्रास्टैक्चर को मजबूत किया गया है, वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है और मैट्रो का विस्तार किया गया है और नये-नये हाइवे बनाये गये है। हर घर नल से जल 13 करोड़ घरों में पहुंचाया गया है। कोरोना काल में देशवासियों को नि:शुल्क वैक्सीन लगवाने के साथ ही अन्य देशों में वैक्सीन भेजी गई।ambala coverage भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के अभिनन्दन समरोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आम जन ने पहुंच कर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।

ambala coverage 22 feb 2024

नागरिक अभिन्नदन समारोह में उमड़े जनसमूह से गदगद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे आपके भाई एवं बेटा है, आपके बीच रह कर व आप लोगों के आर्शीवाद से ही राजनीति की सीढीयां चढी है और आज जो इस पद पर पहुंचे है, यह सब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व तथा आप लोगों के आर्शीवाद से ही सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के सम्मान को वह कभी कम नहीं होने देगें और इसे ओर बढाने का काम करेगें।उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की मनोहर सरकार ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी है। सराकर दूर-दराज बैठे व्यक्ति की चिंता कर रही है, आज सरकार गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड जाकर पात्र लोगों को ढंूढ कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है। गुड गवर्नेस से आज व्यव्स्था में परिवर्तन दिखाई देने लगा है, भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। बिना पर्ची/बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिली है। पिछले 9 सालों में जिला अम्बाला में अढाई हजार युवाओं को रोजगार देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी मोदी एवं मनोहर सरकार लोगों के साथ खड़ी रही। सरकार गरीब, किसान, युवा, महिलाओं आदि सभी वर्गो के कल्याण के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की लोकप्रियता से घबरा कर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है जिसका जवाब कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर योजनाओं के आंकडों एवं तथ्यों के साथ देना है। उन्होने कहा कि आज प्रदेश में 15 नये मैडिकल कालेज बने है और एमबीबीएस की सीटे 750 से बढाकर अढाई हजार की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा में आकर बेटी बचओं-बेटी पढाओं अभियान की शुरूआत की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है और लिंगानुपात में सुधार हुआ है। उन्होने कहा कि आज प्रदेश में 24 घण्टे बिजली दी जा रही है जबकि पूर्व की सरकारों ने तो मात्र घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनकल्याणकारी योजनाओं का दूसरे प्रदेश भी अनुसरण कर रहें हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे यहां से संकल्प लेकर जाएं कि 2024 के लोकसभा में प्रदेश की दस कर दस लोकसभा सीट पर कमल का फूल खिलाने एवं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को तीसरी बार सीएम बनाने अपनी अपनी पूर्ण भागेदारी निभाएं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना के साथ प्रदेश में एक समान विकास कार्य किए  हैं। केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने लोगों के जीवन को सरल किया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में धारा- 370 को हटाना तथा राम मंदिर का निर्माण, जैसे ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का मान सम्मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय रत्नलाल कटारिया को याद कर नमन करते हुए कहा कि आज अगर श्री कटारिया होते तो वे बेहद खुश होते और भगंडा डालते।इससे पूर्व अभिन्नदन समारोह में पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को जिला अम्बाला और नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा ही है जिसमें आन्तरिक प्रजातंत्र हैं, जबकि दूसरी पार्टियोंं में परिवारवाद है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी अपनी काबलियत और मेहनत के बल पर पार्टी के अध्यक्ष पद तक पहुंचे है। उन्होने कहा कि भाजपा में ही यह सम्भव है कि एक साधारण कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री व पार्टी का अध्यक्ष जैसे उच्च पद पर पहुंच सकता है। जबकि विपक्षी दलों में परिवारवाद है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अम्बाला लोकसभा क्षेत्र तथा विधानसभा चुनाव में जिला की चारों विधानसभा सीटों को जीत कर कमल खिलाने का काम कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया तथा जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारणरी सदस्य सुरेन्द्र राणा ने भी केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।  मंच संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जवाहर सैनी ने किया।ambala coverage भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के अभिनन्दन समरोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आम जन ने पहुंच कर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।

ambala coverage 22 feb 2024

अभिन्नदन समारोह में भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के जयकारो की गुंज और जय घोष कार्यकत्र्ताओं द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम के ओएसडी (विशेष पब्लिसीटी ) एवं बोलीवुड सिंगर  व हरियाणवी पॉप स्टार गजेन्द्र फौगाट ने धार्मिक एवं अन्य गीतों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी जिनका श्रोताओं  द्वारा खूब आनंद लिया गया।कार्यक्रम में मार्किट कमेटी नारायणगढ व शहजादपुर की ओर से कृषि कार्य दुर्घटनाग्रस्त हुए व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि के चैक भी प्रदान किये गइस अवसर पर लोकसभा प्रभारी एवं पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी, कनाडा से आए गुलाब सिंह, जिला परिषद चेयरमैन राजेश लाडी, शिवालिक बोर्ड के वाईस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व कर्मचंद सैनी, डीएनटी बोर्ड के सदस्य अशोक पाल, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, नम्बरदार सुरेश पाल, जगपाल सैनी, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, नारायणगढ मण्डल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, शहजादपुर मण्डल प्रधान संजीव गुर्जर धनाना, मारकण्डा मण्डल प्रधान जसवीन्द्र सिंह बख्तुआ, नगरपालिका प्रधान रिंकी वालिया, उपप्रधान आईना गुप्ता, जिला सचिव नरेन्द्र राणा कुराली, अश्वनी अग्रवाल, अनिल चौहान, राजू मक्कड, पूर्व नगरपालिका प्रधान जगदीप कौर, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जसमेर राणा, संदीप सैनी अम्बली, प्रदेश प्रवक्ता कर्मबीर सैनी, प्रवीण धीमान, पूर्व चेयरमैन गुरनाम गुर्जर, सतीश कुमार, संजीव पंजलासा, मंगू राम कंजाला, पूर्व चेयरमैन अमित वालिया, सितार खान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाल नौहनी, कर्मबीर भूखड़ी,  सहित भाजपा पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकत्र्ता, पन्ना प्रमुख, शक्ति केन्द्र प्रमुख, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजक, सभी मोर्चो के पदाधिकारी व गणमान्य लोग तथा पार्षद एवं पंच सरपंच एवं ब्लाक समिति तथा जिला परिषद सदस्य भी मौजूद रहें।मीडिया से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा किसान हित में अनेक कदम उठाये गये है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों के प्रति गम्भीर है और केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा सहित तीन मंत्रीयों ने चार दौर कि किसान संगठनों के साथ वार्ता की है और किसान संगठनों के साथ पांचवे दौर की वार्ता के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि आम आदमी कांग्रेस पार्टी स्वेत पत्र जारी करें कि उन्होंने अपने शासन काल के दौरान किसानों के लिए क्या किया है।  ये पार्टीयां किसानों को गुमराह कर उन्हें बरगाने का काम कर रही है। कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने  के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने ऊपर ही भरोसा नहीं है। बहुत सारे लोग कांग्रेस को छोडकर भाजपा मेें शामिल हो गये है और बहुत से आने को तैयार ।ambala coverage भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के अभिनन्दन समरोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आम जन ने पहुंच कर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।

ambala coverage 22 feb 2024

About Post Author

Leave a Comment

और पढ़ें