ambala today news पढ़िए खबर: हत्या कर शव को सरकारी अस्पताल के पीछे फैंका,पुलिस को दे दी कुछ इस तरह चेतावनी

रादौर- गांव घिलौर निवासी सागर (23) की अपहरण के बाद लाडवा में हत्या कर शव को सरकारी अस्पताल के पीछे झांडियों में फेंक दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए शव को कुरूक्षेत्र पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव की हालत ठीक न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए वीरवार को खानपुर मेडिकल कालेज सोनीपत भेजा गया। देर शाम मृतक युवक का शव गांव घिलौर पहुंचा। जहां शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव घिलौर निवासी जरनैल सिंह व उनके बहनोई ऋषिपाल पटाक माजरी रादौर ने बताया कि पुलिस दावे कर रहीें है कि हत्या में नामजद कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया है। लेकिन पुलिस उन्हे यह जानकारी नहीं दे रहीं है कि पुलिस ने अभी तक मामले में नामजद किन लोगों ने गिरफतार किया है। उन्होने बताया कि पुलिस मामले को लेकर लापरवाही बरत रहीं है। जिस कारण उन्हे न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हत्या में शामिल लोगों को जल्द गिरफतार नहीें किया गया तो वह सड़कों पर जाम लगाने के लिए मजबूर हो जायेगें। जिसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेवार होगा। ambala today news पढ़िए खबर: हत्या कर शव को सरकारी अस्पताल के पीछे फैंका,पुलिस को दे दी कुछ इस तरह चेतावनी

ambala today news पढ़िए खबर: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसानों को लेकर किया बड़ा दावा

 

उल्लखनीय है किगांव गुढा में सोमवार की रात को दोस्त का जन्मदिन मनाकर बाईक से चचेरे भाई के साथ वापिस लौट रहें गांव घिलौर निवासी दलित युवक सागर (23) की अपहरण के बाद बुधवार को लाडवा मेंं हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को सरकारी अस्पताल के पीछे झांडियों मेंं फेंक दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के बाद 5 लोगों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। गांव घिलौर निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत मेंं बताया कि सोमवार की रात को उसका बेटा सागर व उसका चचेरा भाई लवकेश गांव गुढा में अपने दोस्त अजय वाल्मीकि के जन्मदिवस पर उसके गांव गये थे। इसी दौरान रात के समय लगभग 11 बजे गुढा बस अडडे पर कार सवार अशोक कुमार, राकेश सैनी, सोनू निवासी गुढा व पंडित व हैप्पी निवासी छपरा ने सागर के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया। रातभर वह सागर को ईधर उधर खोजते रहें थे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जबकि बाईक पर सवार युवक का चचेरा भाई अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छुटकर भागने में कामयाब हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने उसके बेटे सागर की हत्या कर उसके शव को फेक दिया। ambala today news पढ़िए खबर: हत्या कर शव को सरकारी अस्पताल के पीछे फैंका,पुलिस को दे दी कुछ इस तरह चेतावनी

ambala today news पढ़िए खबर: पुलिस चौकी के ईएचसी ने मांगी रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार

Leave a Comment

और पढ़ें