वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अंबाला में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 42 कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए किस एरिया से निकले मरीज

corona case in ambala today

अंबाला (अंबाला करवेज)। अंबाला में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को अंबाला में रिकॉर्ड कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, जिसने एक बार फिर अंबाला के लोगों की धड़कनें तेज कर दी हैं। शनिवार को अंबाला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 पाई गई। जबकि वीरवार को भी अंबाला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 आई थी। इसी के साथ अंबाला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 495 हो गई है। इसी तरह राहत की बात यह है कि शनिवार को एक बार फिर 20 लोगों के ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। वहीं अंबाला शहर के मिशन अस्पताल में दाखिल मरीजों को भी ठीक होने के बाद घर भेजा गया। यहां पर हम आपको बता दें कि अंबाला की कपड़ा मार्केट स्थित शोरूम से ही अधिकतर लोग कोरोना पॉजिटिव आए है और ये ही कारण है जिला प्रशासन ने अगले आदेशों तक अंबाला शहर के तीन बड़े शोरूमों को बंद रखने की बात कही है।

Ambala Today News : 10 वीं की परीक्षा में फेल छात्र ने की आत्महत्या, दूसरी बार 10 वीं में फेल हुआ था छात्र

कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड: शनिवार को अंबाला शहर के आए पॉजिटिव मरीजों में 21 वर्षीय युवक निवासी बलदेव नगर, 33 वर्षीय युवक निवासी शुकुलकुंड रोड बांस बाजार, 25 वर्षीय युवक कमल विहार, 18 वर्षीय युवक दुर्गा नगर, 38 वर्षीय महिला बलदेव नगर, 21 वर्षीय युवक नजदीक सोहन लाल स्कूल, 35 वर्षीय महिला जग्गी कॉलोनी फेस-3, 38 वर्षीय पुरूष प्रेम नगर, 26 वर्षीय युवक मॉडल टाउन, 18 वर्षीय युवक जलबेहड़ा कॉलोनी, 28 वर्षीय युवक कपड़ा मार्किट, 23 वर्षीय युवक नाहन हाउस, 29 वर्षीय युवक छोटा बाजार, 34 वर्षीय युवक प्रेम नगर, 28 वर्षीय युवक कपड़ा मार्किट, 24 वर्षीय युवक प्रेम नगर, 32 वर्षीय युवक बाबा हीरा सिंह नगर, 31 वर्षीय युवक रेलवे रोड़, 30 वर्षीय महिला सेक्टर-7, 39 वर्षीय पुरूष लक्ष्मी नगर, 35 वर्षीय पुरूष कच्चा बाजार अंबाला कैंट, 20 वर्षीय युवक शालीमार बाग अंबाला कैंट, 28 वर्षीय वर्षीय युवक मटहेड़ी जट्टा, 4्र0 वर्षीय पुरूष रत्नगढ़ व 21 वर्षीय युवक गांव मंडोर पाए गए है।

Ambala Today News : टिकटॉक की जगह आया देसी कलाकार, हिसार के तीन युवाओं ने इस ऐप की शुरूआत

कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड: इसके अलावा 17 अन्य मामलों में 40 वर्षीय पुरूष निवासी गीता नगरी, 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला खटीक मंडी व 29 वर्षीय युवक गांव शाहपुर में आईएलआई के लक्षण पाए गए थे, जिनकी आज रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं अंबाला कैंट में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से कालीबाड़ी अंबाला कैंट के ही 32 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति व 59 वर्षीय महिला पॉजीटिव पाए गए है। इसके अलावा 15 वर्षीय युवक मोची मंडी अंबाला कैंट भी पॉजीटिव मरीज के सपंर्क में था। 46 वर्षीय व्यक्ति निवासी दुर्गा नगर की लेह लदाख की ट्रेवल हिस्ट्री पाई गई थी। शहर की पुरानी घास मंडी की 27 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती निवासी मुल्तानी कॉलोनी व 29 वर्षीय महिला रंजीत नगर अंबाला शहर पॉजीटिव पाई गई है।

Ambala Today News : विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए हड़प लिए

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें